Tarot Card Rashifal (29th September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Sep, 2022 10:19 AM

tarot card rashifal

मेष- लंबे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने से मन संतुष्ट होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- लंबे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने से मन संतुष्ट होगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होने के आसार हैं। कुछ नया कर दिखाने का हौसला बढ़ेगा। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

वृष- आज का दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, उसमें सफल भी होंगे। सेहत बेहतर होती दिखेगी।

मिथुन- आज दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्र अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब रहेंगे। कारोबारियों को लाभ होगा, साथ ही कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सभी काम मन मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक के लिए जाएंगे। इसके अलावा किसी पर अपनी बात मनवाने के लिए दवाब नहीं डालें। कुछ साथियों से मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस वालों का खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है, चादर देखकर पैर पसारें।

सिंह- आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी काम के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धन लाभ के लिए कुछ नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

कन्या- रुके हुए कामों में मित्र की मदद मिलेगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें पूरा करने में सफल होंगे। पहले किए गए अच्छे कामों से फायदा मिलेगा। बिजनेस को लेकर कुछ नए विचार दिमाग में आएंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। साथी के साथ आज रोमांस करने का मौका मिल सकता है।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तुला- किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भागदौड़ अधिक होगी, इससे थकान महसूस होगी। कामकाज में नए बदलाव करने से बचना चाहिए। सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक- आज का दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलते दिखेंगे। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, मन प्रसन्न होगा। ऑफिस में आत्मविश्वास देखकर बॉस खुश होंगे। अगर नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो समय उचित है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनाएंगे।

मकर- परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। भूमी के क्रय-विक्रय की बात पक्की होगी। सारी मुश्किलें दूर होती नजर आएंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कुंभ- अपनी काबिलियत के दम पर काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे। उच्चाधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे।

मीन- अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों में उपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। सही योजना के तहत करियर में बदलाव लाएंगे। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

PunjabKesari kundlitv

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!