Tarot Card Rashifal (6th March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 06 Mar, 2022 09:23 AM

tarot card rashifal 6th march 2022

मेष: आज परिवारवालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज परिवारवालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। 

वृष: ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ेगा। ऑफिस में आज कार्यों की प्रशंसा होगी।  कुछ अच्छे लोगों से भी आपकी मुलाकात होगी, जो आपको व्यापार में मुनाफा दिलाएंगे। बिजनेस में भी तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। 

मिथुन: आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विश्वास के सहारे रिश्ते में मजबूती आयेगी।  मेहनत के परिणाम जल्द ही मिलेंगे। महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। 

कर्क: सफलता छात्रों के कदम चूमेगी। लोग विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में आज सफल होंगे। कुल मिलाकर आज दिन ठीक रहने वाला है। 

सिंह: आज डेली रूटीन में बदलाव करेंगे। दोस्तों के साथ दोस्ती और मजबूत होगी। स्टूडेंट्स को आज करियर में कोई बड़ी सफलता मिलेगी।अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई जरूरी प्लानिंग भी बनायेंगे।

कन्या: आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। किसी नए काम के लिए अपने पिता से चर्चा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।  उन्हें अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

तुला: आज किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे।  व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। किसी पर काम थोपने की कोशिश करने से बचना चाहिए।

वृश्चिक: आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। साथ ही बढ़ते खर्च को थोड़ा नियंत्रण में रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे रिश्ते में मजबूती आएगी। 

धनु: आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जाएंगे। किसी काम में दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से बचना चाहिए। 

मकर: आज रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे।  बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं बहार घूमने की योजना बनायेंगे। 

कुंभ: आज काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से रुका हुया काम को पूरा करके आज राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। इससे समाज में मान-सम्मान बढे़गा। पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। 

मीन: आज खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट्स में लंच करने जायेंगे,इससे रिश्ते में मजबूत आएगी। संतान सुख की प्राप्ति के योग बने हुए है। व्यापार को बढ़ाने में कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद करेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!