Tarot Card Rashifal (14th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 14 Mar, 2021 10:13 AM

tarot card rashifal in hindi

मेष- आज का दिन महिलाओं को सेहत के प्रति ज्यादा जागरुक रहना चाहिए। आज पैसों से संबंधित कोई शुभ साचार मिलेगा। तिसी का कर्ज चुकाने की भी परिस्थितियां बनेंगी। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात या बातचीत की संभावना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन महिलाओं को सेहत के प्रति ज्यादा जागरुक रहना चाहिए। आज पैसों से संबंधित कोई शुभ साचार मिलेगा। तिसी का कर्ज चुकाने की भी परिस्थितियां बनेंगी। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात या बातचीत की संभावना है।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र अपने किसी धर्म स्थान पर चढ़ाएं।

वृष- आज का दिन रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। प्राॉपर्टी संबंधित कोई डिलिंग हो सकती है। आपकी बढ़ती हुई प्रसिदि्धि को देखकर लोगों की ईष्या का पात्र बनेंगे। हर परिस्थिस्थित में खुश रहने का प्रयास करें।
उपाय- चने की दाल मंदिर में चढ़ाएं।

मिथुन- आज अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव लाएंगे। किसी बड़े परिवर्तन के योग हैं। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सरकारी कामों में सफलता के योग हैं लेकिन अप्रोच अधिक लगानी पड़ेगी।
उपाय-
हरे रंग की चुनरी चढ़ाएं।

कर्क- आज धन अभाव का सामना करना पड़ेगा। करियर में चल रही रुकावटों से निराश न हों बल्कि किसी विशेष व्यक्ति की सहयाता से काम पूरा करें। संकोची स्वभाव अधिक परेशानी देगा।
उपाय- श्रृंगार की वस्तुएं मां पार्वती को चढ़ाएं।

सिंह- आज प्रापर्टी के कामों में फायदा मिलेगा। आपकी स्ट्रांग पर्सनैलिटी से बहुत लोग प्रभावित होते हैं। आपका यही गुण आपको विजय दिलवाएगा। नौकरीपेशा लोगों को धन अर्जन के नए स्रोत खोजन की ज़रूरत है। 
उपाय- नंदी जी को पीले फूलों की माला पहनाएं।

कन्या- आज के दिन स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष के संबंधों में सुधार आएगा। किसी नए काम की शुरूआत के लिए दिन  शुभ है। अपनी योग्यता के अनुसार काम में सफलता मिलेगी। 
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को सरसों के तेल में बना हुआ भोजन करवाएं।

तुला- आर्थिक नजरिए से दिन अच्छा रहेगा। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। रुकी हुई पेमेंट भी मिलेगी। परीक्षा में मन चाही सफलता मिलने की उम्मीद बनी रहेगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। नए काम की शुरुआत अपने बड़ों के सहयोग से करें। 
उपाय- चंदन की लकड़ी सफ़ेद रेशमी कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।

वृश्चिक- आज के दिन प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको फायदा मिलेगा। रुके हुए प्रापर्टी के विवाद आगे बढ़ेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें । भोजन का विशेष ध्यान दें। जॉब में प्रमोशन के योग हैं। 
उपाय- महालक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।

धनु- आज आपके व्यक्तित्व में अधिक सकारात्मकता रहेगी। व्यवहार कुशलता के कारण सामाजिक गतिविधयों में मान-सम्मान बढ़ेगा। युवा वर्ग में विपरित लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा। 
उपाय- अपने हाथ पर गुलाबी रेशमी धागा बांध कर रखें।

मकर- आज आप पर आलस्य हावी होने की संभावना है। महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आएगी। आपके विवाह संबंधी किसी बातचीत में कोई शंका की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। 
उपाय- काले उड़द दान करें।

कुंभ- पार्टनरशिप संबंधित काम शुभ फल देंगे। आज आपको किसी को कमिशन देनी पड़ सकती है। कार्य स्थल पर सामंजस्य की स्थिती बनी रहेगी। किसी की निंदा या चुगली करने से पहरहेज करें। 
उपाय- पान के पत्ते पर लौंग रखकर मां काली को चढ़ाएं।

मीन- आज के दिन विदेश से धन आगमन के स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। जिससे परिवार में शांति की स्थिति बनेगी। नौकरी संबंधी कोई विशेष अवसर भी प्राप्त होगा।
उपाय- मंदिर में लाल पुष्प चढ़ाएं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!