Tarot Card Rashifal (4th April 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 04 Apr, 2021 09:28 AM

tarot card rashifal in hindi

मेष: जितना अधिक धन के प्रति आपका व्यवहार संकुचित रहेगा उतना ही धन संचय कम होगा। अपने व्यापार में लाभ बढ़ाने के लिए धन निवेश करें। परिवार का सपोर्ट मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: जितना अधिक धन के प्रति आपका व्यवहार संकुचित रहेगा उतना ही धन संचय कम होगा। अपने व्यापार में लाभ बढ़ाने के लिए धन निवेश करें। परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
उपाय: लडू गोपाल को मिश्री माखन का भोग लगाएं।

वृष: घर निर्माण के कार्यों में समय और पैसा दोनों खर्च होंगे। प्रॉपर्टी बनने के योग है। आज समय से पहले ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों में तनाव होगा।
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र जप करें।

मिथुन: धन के मामलों में सतर्कता बरतें। किसी की जिम्मेवारी लेना मुसीबत बन सकता है। नौकरी पाने के प्रयास में सफलता हाथ लगेगी।
उपाय: पक्षियों को सतनाजा डालें।

कर्क: विवाह के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। विद्या पर धन खर्च होगा। आजीविका चलती रहेगी। किसी अन्य व्यक्ति को अपने कीमती सामान की जिम्मेवारी न लें।
उपाय: खोए के पेड़ों को मंदिर चढ़ाएं।

सिंह: घर में किसी की अचानक तबीयत खराब हो सकता है। हॉस्पिटल के खर्चे बड़ सकते हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी।
उपाय: मंदिर में सीताफल रखें।

कन्या: अदालती कामों में थोड़ी भागदौड़ बढ़ सकती है। आज आपका लक साथ देगा। बड़े लोगों साथ मित्रता लाभ दिलाएगी। द्वेष व जलन का भाव रखने वालों से दूरी रखें।
उपाय: छोटी कन्याओं को अंगूर दें।

तुला: आपकी बढ़ती आय से आपका जीवन उतना ही व्यस्त होता जाएगा। व्यापार के लाभ का कुछ भाग अपने साथी को ज़रूर दें। जिम्मेवार संतान से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। पदोन्नति के योग भी हैं।
उपाय: पर्स में काली मिर्च रखें।

वृश्चिक: अपने आपको व्यवस्थित रखना दूसरों की प्रशंसा का पात्र बनाएगा। किसी खास काम में बहन का विशेष सहयोग मिलेगा। भगवान पर आस्था और विश्वास  बनाए रखें
उपाय: गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।

धनु: आप किसी प्रियजन के साथ बेहतर तरीके से संबंध आगे बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में बात बनती दिखेगी। आप अपने मूड को अच्छा रखने की कोशिश करें।
उपाय: तिल का दान करें।

मकर: आपको भविष्य में और कई प्रकार के नए व्यापारिक प्रस्ताव मिलने वाले हैं। सूझ बूझ से सही दिशा में फैसला लें। अपने छोटे भाई से भागीदारी लाभदायक रहेगी। कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
उपाय: नील बहते पानी में छोड़ें

कुंभ: अपनी दादी से आज कोई विशेष उपहार मिल सकता है। बड़ों का आशीर्वाद बना रहेगा। नौकरी की तलाश खत्म होने वाली है। आज वाहन खरीदने के लिए भी दिन अच्छा है। आवक बनी रहेगी। 
उपाय: चंदन भगवान शिव को समर्पित करें।

मीन: आज आपको कोई पार्टनरशिप की अच्छी ऑफर मिलेगी। लॉटरी और सट्टा बाजार भी आज लाभ दिलाएगा। ऊपरी आय सामान्य रहेगी। भूआ पक्ष से कोई परेशानी आ सकती है। 
उपाय: मीठा दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!