Tarot Card Rashifal (27th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Nov, 2022 06:44 AM

tarot rashifal

मेष- आज किसी भी जगह निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ छोटी सी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज किसी भी जगह निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ छोटी सी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। छात्रों को अपनी समस्या का हल मिलेगा। स्वस्थ रहेंगे।

वृष- आज बिजनेस में आ रही सारी अड़चने दूर हो जाएंगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को अधिक कार्य करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की किसी बात से मन थोड़ा परेशान रहेगा। अधिक तनाव की वजह से नींद न आने से परेशान होंगे।

मिथुन- आज नौकरी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। अनजान लोगों के संपर्क में आने से बचें, नुकसान हो सकता है। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की कोशिश करेंगे। बालों से संबंधित दिक्कत होने से मन परेशान रहेगा।

कर्क- आज जमीन-जायदाद खरीदने के लिए घर के वरिष्ठ से सलाह-मशवरा करेंगे। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर कार्य का भार अधिक होगा। छात्र अपनी पढ़ाई के लिए घर से दूर जाएंगे। मौसमी खांसी-जुकाम चलता रहेगा।

सिंह- आज सारा दिन काम की व्यस्तता में बीतेगा। कानून से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। युवा अपने भविष्य को बनाने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। परिवार में प्रिय रिश्तेदार का आना होगा। किसी तनाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

कन्या- आज आर्थिक हालात बेहतर होंगे, कोई बड़ा कर्ज उतारने की कोशिश करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। पुरानी बातों का असर रिश्तों पर पड़ सकता है। त्वचा संबंधी एलर्जी  परेशान करेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज तन को सुकून और मन को खुश करने के लिए कुछ समय ध्यान और धार्मिक स्थान में बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा। छात्रों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।

वृश्चिक- काफी दिनों से जिस काम को लेकर चिंतित थे, वह आज पूरा हो जाएगा। अच्छे प्रदर्शन की वजह से ऑफिस में वाहवाही का पात्र बनेंगे। संतान की किसी गलत गतिविधि से मन परेशान रहेगा। पैरों में दर्द तंग कर सकता है।

धनु- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल में कुछ जरुरी फैसले लेने पड़ेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को मन-मुताबिक परिणाम न मिलने से मन अशांत रहेगा।

मकर- आज सारा दिन परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। फाइनेंस से जुड़े मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। खुद के अतिरिक्त किसी दूसरे पर भरोसा करना महंगा पड़ेगा। युवा मनपसंद नौकरी पाकर खुश रहेंगे। थकान की वजह से आलस्य हो सकता है।

कुम्भ- आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जॉब में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। छात्र किसी समस्या को लेकर तनाव में रहेंगे। घर में किसी खास रिश्तेदार के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा।

मीन- आज बिजनेस में नए लोगों के साथ कोई बड़ी डील पक्की होने की संभावना है। किसी करीबी दोस्त की बात बुरी लग सकती है। छात्र घूमने-फिरने में समय व्यर्थ करेंगे। परिवार में वाद-विवाद होगा। मन हल्का करने के लिए एकांत में समय बिताएंगे।
PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!