Tarot Card Rashifal (31st july 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 31 Jul, 2021 09:18 AM

tarot rashifal in hindi

मेष :  आज आप बहुत परेशान रह सकते हैं। मन बहुत डरा हुआ रहेगा। किसी नए काम को हाथ में लेने के लिए मन राजी नहीं होगा। सफर पर न जाएं, परेशानी हो सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष :  आज आप बहुत परेशान रह सकते हैं। मन बहुत डरा हुआ रहेगा। किसी नए काम को हाथ में लेने के लिए मन राजी नहीं होगा। सफर पर न जाएं, परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से अच्छा गिफ्ट मिल सकता है। जिससे मानसिक खुशी प्राप्त होगी।
उपाय- लाल रंग के धागे से दिया जलाएं।

वृष : आज आपके सितारे स्ट्रॉंग रहेंगे। दूसरों पर अपनी धाक बनाए रखेंगे। शुभ कामों में ध्यान लगा रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। प्रेमी के साथ वक्त बिताने को मिल सकती है। जिससे आपस की गलतफ़हमियां दूर होंगी।
उपाय- 3 कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं।


मिथुन : प्रॉपर्टी के किसी काम में भागदौड़ हो सकती है। लेकिन ये भागदौड़ सफलता दिलाएगी। मगर स्वभाव में क्रोध का असर बना रहेगा।  इस राशि के लोगों की मेरिड लाइफ में कुछ उलझनें पैदा हो सकती हैं।सेहत नासाज़ हो सकती हैं, ध्यान रखें।
उपाय- धार्मिक चित्र पर 3 इलायची चढ़ाएं।

कर्क : मित्रों के साथ मेल-मिलाप अच्छा साबित होगा। हर काम आसान दिखेगा। आपका व्यक्तित्व निखर कर सामने आएगा। दबदबा बना रहेगा। पार्टनर से किसी भी बात पर बहस न करें। भारी पड़ सकता है। बॉडी पेन से परेशान रह सकते हैं।
उपाय- मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएं।

सिंह : आज आपके सितारे व्यापार-कारोबार में लाभ देने वाला रहेगा। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने के चांस हैं। धन लाभ होगा। परिवार के साथ-साथ जीवनसाथी को भी समय देंगे। जिससे रिश्ते में मधुरता आएगी। 
उपाय- मां लक्ष्मी को सफेद कौड़ियां अर्पित करें।


कन्या : आज कारोबारी दशा बेहतर रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। सर्दी, जुखाम की शिकायक हो सकती है। पार्टनर की तरफ़ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आंखों से जुड़ा रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- घर के बाहर रोली से स्वास्तिक बनाएं।

तुला : आज आपके सितारे खर्चा बढ़ाने वाले रहेंगे। बिना पढ़े किसी भी पेपर पर साइन न करें, नुकसान हो सकता है। कहीं दूर के सफर पर न निकलेंं। जीवनसाथी के साथ से परेशानियाें का बोझ कम होगा।  पैर में चोट लग सकती है, ध्यान रखें।
उपाय- गौ माता को गुड़ मिली रोटी खिलाएं।


वृश्चिक : आज बिजनेस करने वाले लोगों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर-परिवार से भी कुछ अनबन हो सकती है। इज्जत-मान की प्राप्ति होगी। नवविवाहित जोड़े साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस राशि के लोगों की माता को हेल्थ प्रोबलेंस हो सकती हैं।
उपाय- सफेद रंग के खाद्य पदार्थ दान करें।


धनु : आज किसी कठिन परिस्थिति में ऑफिस के अफसरो का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में बाधाएं आएंगी। जनरल तौर पर आपका प्रभाव-दबदबा बना रहेगा। मानसिक हानि हो सकती है जिससे तनाव की स्थिती बन सकती है।
उपाय- घर में श्रीयंत्र स्थापित करें।

मकर : आज जनरल तौर पर आपके सितारे स्ट्रांग रहेंगे। काम की ओर बढ़ोतरी करेंगे।कामकाजी भागदौड़ का नतीजा अच्छा मिलेगा। अपने बीते हुए कल सेे निकलकर एक नई शुरुआत करेंगे। इस राशि के लोग अपनी सेहत का खासा ध्यान रखें।
उपाय- चंदन का इत्र लगाकर घर से निकलें।


कुंभ : आज सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। किसी तरह का नुकसान भी हो सकता है। सफर करना ठीक नहीं रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे का साथ देते हुए मुसीबतों से छुटकारा पा लेंगे।
शरीर में आलस्य बना रहेगा। जिस कारण काम में मन भी नहीं लगेगा।
उपाय- मां लक्ष्मी की आराधना करें।


मीन : व्यापारिक और कामकाज की दशा अच्छी रहेगी।आप जनरल तौर पर हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे। परिवार से हर काम में सहयोग मिलेगा। मन-यश की प्राप्ति होगी। इस राशि के कपल के बीच हल्की-फुल्की नोक-झोंक हो सकती है।
उपाय- घर में गौमूत्र का छिड़काव करें।


नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!