सावन के दौरान इन जगहों पर लगते हैं बड़े मेले

Edited By Lata,Updated: 25 Jul, 2019 01:18 PM

the big fairs take place at these places during sawan

सावन के पूरे माह भगवान शिव की पूजा करने का विधान बताया जाता है। कहते हैं कि जो कोई व्यक्ति अगर भगवान शिव को पाना चाहता है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
सावन के पूरे माह भगवान शिव की पूजा करने का विधान बताया जाता है। कहते हैं कि जो कोई व्यक्ति अगर भगवान शिव को पाना चाहता है तो उसे सावन के पूरे महीने व्रत या सावन सोमवार का व्रत करना चाहिए। इस महीने भोलेनाथ के भक्तगण बहुत दूर-दूर उनके दर्शनों के लिए जाते हैं। यह महीना शंकर जी को खुश करने के लिए अत्यंत प्रिय है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सावन के मेला किस-किस जगह पर लगता है। 
PunjabKesari, kundli tv
हरिद्वार 
शिव भक्तों के लिए सावन का पूरा महीना किसी भी त्योहार से कम नहीं होता है। इस दौरान हरिद्वार में बहुत से कांवड़िए वहां पहुंचते हैं और शिवलायों में जाकर महादेव को वहीं जल अर्पित करते हैं। पूरा हरिद्वार सावन में भोलेनाथ के जयकारों से गुंजता है और यहां का नजारा देखने वाला होता है। 
PunjabKesari, kundli tv
झारखंड का देवघर
बहुत से कांवड़िये झारखंड के देवघर जिला स्थित विश्व प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम में बिहार के सुल्तानगंज में गंगा नदी से जल लेकर द्वादश ज्योतिर्लिगों में से एक का जलाभिषेक करते हैं। देवघर का मेला सभी मेलों में से खास होता है और इसकी शोभा देखने बनती है। 
सावन के हर सोमवार कर लें ये काम तो मिलेगा सर्वार्थ सिद्धि का वरदान
काशी विश्वनाथ 
भगवान शिव के धाम काशी विश्वनाथ के बारे में तो जानते ही हैं और यहां पर हर दिन भक्तों की भीड़ लगी रहती है। सावन में तो यहां भगवान के दर्शनों के लिे लम्बी कतारें लगी रहती हैं। भोलेनाथ के दर्शन के लिए सात मार्गों से कांवरिया यहां पैदल आते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
लखीमपुर 
सावन शुरू होते ही भोलेनाथ के नाम के जयकारें हर तरफ सुनने को मिलते हैं। वहीं छोटी काशी में भी साव शुरू होते ही मेले आंरभ हो जाते हैं। लाखों श्रद्धालु कांवड़ से जलाभिषेक करने को यहां आते हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!