ये 2 पौधे एक साथ लगाने से पल भर में बन जाएंगे RICH

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jan, 2019 12:50 PM

these 2 plants will make you very rich

प्रकृति का अनमोल खजाना हैं पेड़-पौधे। इन्हें घर में लगाने से घर हरा-भरा रहता है और पारिवारिक सदस्य स्‍वस्‍थ्‍य रहते हैं। क्या आप जानते हैं कुछ प्लांट ऐसे होते हैं, जिनसे किस्मत भी बदली जा सकती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
प्रकृति का अनमोल खजाना हैं पेड़-पौधे। इन्हें घर में लगाने से घर हरा-भरा रहता है और पारिवारिक सदस्य स्‍वस्‍थ्‍य रहते हैं। क्या आप जानते हैं कुछ प्लांट ऐसे होते हैं, जिनसे किस्मत भी बदली जा सकती है। उन्हें घर में लगाने से धन-दौलत भी आती है। लेकिन कई बार हमारे द्वारा लगाए गए पेड़-पौधे अच्‍छे परिणाम नहीं देते क्योंकि उनमें वास्‍तु दोष होता है। आइए जानें, महत्वपूर्ण जानकारी-

तुलसी- जहां पर तुलसी का पौधे होगा वहां की वायु शुद्ध होगी और विषैले कीटाणु भी प्रभावहीन हो जाते हैं। जिस तरह से तुलसी से घर की शुद्धि होती है, ठीक उसी तरह से जिस घर में तुलसी हो, उस घर के सदस्यों के विचार भी शुद्ध होते हैं। तुलसी केवल हमारी आस्था का प्रतीक भर नहीं है। इस पौधे में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में भी तुलसी को महत्वपूर्ण माना गया है।
PunjabKesariअश्वगंधा- अश्वगंधा को घर में लगाने से सभी तरह के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं और शुभता को बढ़ाते हैं। इसे विन्टर चेरी भी कहा जाता है यह एक बहुत लोकप्रिय आयुर्वेदिक औषधि है।
PunjabKesariआंवला- आंवला को गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता हैं। आंवले का वृक्ष घर के पूर्व या उत्तर में लगाएं। आंवले के पौधे की पूजा करने से हर इच्छा पूरी होती है। इसकी हर रोज़ पूजा-अर्चना करने से सभी पापों का नाश हो जाता है।
PunjabKesariकेला- घर में समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। इसे भवन के ईशान कोण में लगाना चाहिए, क्योंकि यह बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधि वृक्ष है। केले के समीप यदि तुलसी का पेड़ भी लगा लें तो अधिक शुभकारी रहेगा। जिस घर में ऐसा होता है वहां धन-दौलत के भंडार कभी खत्म नहीं होते।
PunjabKesariशतावर- शतावर को बेल की श्रेणी में रखा जाता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मकता का संचार होता है। बशर्ते इसे घर में कुछ इस तरह लगाएं कि यह ऊपर की ओर बढ़े।
PunjabKesariअनार- जिस घर में वंश वृद्धि में बाधाएं आ रही हो वह आग्नेय में अनार का पेड़ लगाएं। यह अति शुभ परिणाम देता है।
PunjabKesariबेल- भगवान शिव को बेल का वृक्ष बहुत प्रिय है। मान्यता है इस वृक्ष पर स्वयं  भगवान शिव निवास करते हैं। इसको घर में लगाने से धन-संपदा की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
PunjabKesari
सच में शास्त्रों में तलाक़ नाम का शब्द है ? (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!