Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Dec, 2019 09:39 AM
आज धनु संक्रांति के साथ पौष माह का आरंभ हो रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, ये 10वां महीना है। आमतौर पर इसे पूष का महीना भी कहा जाता है। इस एक महीने में तेजी से ठंड बढ़ती है और मौसस के मिजाज कब बर्फबारी या
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज धनु संक्रांति के साथ पौष माह का आरंभ हो रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, ये 10वां महीना है। आमतौर पर इसे पूष का महीना भी कहा जाता है। इस एक महीने में तेजी से ठंड बढ़ती है और मौसस के मिजाज कब बर्फबारी या बारिश में बदल जाएं, कहा नहीं जा सकता। उत्तर भारत में सर्द हवाएं सबसे अधिक असर दिखाती हैं। धार्मिक नज़रिए से देखें तो यह महीना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानें इस दौरान कौन-कौन से व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं।
16 दिसंबर को धनु संक्रांति के साथ सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। एक महीने तक सूर्य पूजा का बहुत महत्व रहेगा।
19 दिसंबर को त्रयोदशी तिथि है, इस रोज़ प्रदोष व्रत के साथ कालाष्टमी का पर्व आएगा।
21 दिसंबर को श्री पार्श्वनाथ जयंती है। भगवान पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तार्थंकर हैं।
22 दिसंबर को पौष मास के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी है। इस दिन श्री हरि विष्णु की पूजा का विधान है।
24 दिसंबर को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, इस दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
25 दिसंबर को क्रिसमस है। ये फेस्टिवल हर साल 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। ईसाई लोग इस दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाते हैं।
26 दिसंबर को पौष अमावस्या है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में पितृदोष और कालसर्प दोष होता है। वे इस दिन विशेष उपाय, पूजा और टोने-टोटके करके इन दोषों से मुक्ति पा सकते हैं।
06 जनवरी 2020 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी है। इस दिन उपवास किए जाने का विधान है। संतान सुख की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को ये व्रत जरुर करना चाहिए।
10 जनवरी 2020 को पौष पूर्णिमा है। ये दिन भगवान श्री सत्य नारायण को समर्पित है। पौष माह का ये सबसे पावन दिन है। भजन-कीर्तन, धर्म-कर्म के कामों और स्नान-दान के लिए ये दिन बहुत शुभ है।