गुरूवार को करें ये उपाय, बड़ी से बड़ी समस्या होगी समाप्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 04:51 PM

these measures will be done on thursday

गुरुवार को बेहद खास दिन माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का विधान है। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। घर में सुख समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं...

गुरुवार को बेहद खास दिन माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का विधान है। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं। घर में सुख समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। कुछ ऐसे ही उपाय जिन्हें गुरुवार के दिन करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है।

 


पहनें पीले रंग के वस्त्र
गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है इसलिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के वस्त्र पहने जाते हैं।

 

केले के पेड़ की करें पूजा
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह-सुबह केले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाना शुभ होता है।

 

 

ब्राह्मणों का सम्मान करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

 

चने की दाल तथा केसर का मंदिर में दान करें, केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।

 

 

करें विष्णु भगवान की पूजा
गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि विष्णु भगवान की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

 

 

ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों को योग्य व्यक्तियों को दान करें।

 

 

कुल पुरोहित का सम्मान करके आशीर्वाद प्राप्त करें एवं यथा शक्ति स्वर्ण का दान करें।

 

 

पीले रंग की चीजें करें दान
गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे वस्त्र, अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।

 

 

सत्यनारायण कथा भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को सत्यनारायण की कथा पढ़ते हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!