Edited By Jyoti,Updated: 06 Dec, 2018 04:24 PM
हिंदू धर्म के शास्त्रों में मानव जीवन से संबंधित बहुत सी बातों के बारे में बताया गया है। खासतौर पर चाणक्य नीति, शुक्र नीति और विदुर नीति में पुरुष और स्त्री दोनों से जुड़ी ऐसी बातें बताई हैं, जिनके द्वारा हम उनके स्वभाव से लेकर उनके चरित्र तक बहुत...
ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
हिंदू धर्म के शास्त्रों में मानव जीवन से संबंधित बहुत सी बातों के बारे में बताया गया है। खासतौर पर चाणक्य नीति, शुक्र नीति और विदुर नीति में पुरुष और स्त्री दोनों से जुड़ी ऐसी बातें बताई हैं, जिनके द्वारा हम उनके स्वभाव से लेकर उनके चरित्र तक बहुत कुछ जान सकते हैं। आज हम आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आप ये अच्छे से समझ सकेंगे कि आपके लिए कैसी लड़की अच्छी रहेगी। यानि कहने का भाव है कि शादी के लिए जीवनसाथी बनाने के लिए आपको लड़की में किन गुणों को परखना होगा।
शास्त्र में कहा गया है कि व्यक्ति के शरीर में कही न कहीं कईं निशान अंकित होते हैं। अगर इन्हें पहचान लिया जाएं तो आप एक सबसे अच्छा जीवनसाथी पा सकते हैं। तो अगर आप भी एक अच्छी जीवनसाथी की तलाश में है तो आइए जानते हैं जिनसे आप अपने लिए एक बेहतर जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं, खास करके एक सुयोग्य पत्नी।
पैरों के तलवों में हो ये निशान
कहा जाता है कि जिनके पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान हो, वे बहुत ही बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाले होते हैं। ऐसा लोग जीवनसाथी के लिए और उसके परिवार की खुशी के लिए कुछ भी कर गुज़रने को तैयार होते हैं। वहीं जिनके तलवों पर शंख या चक्र का निशान हो, वो भरपूर किस्मत के धनी होते हैं। कहते हैं खासतौर पर ऐसी लड़कियां अपने साथ अपने जीवनसाथी की किस्मत का भी दरवाज़ा खोल देती है। इसके अलावा जिनके पैर गुलाबी चमक और सॉफ्ट होते हैं, के बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोग आपको हमेशा खुश रखते हैं और हर अच्छे-बुरे हालात में आपका साथ खड़े रहते हैं।
नाक में तिल या मस्सा
जिस किसी की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा हो तो आपको बता दें कि ऐसे लोगों की किस्मत बहुत ही अच्छी होती है। तो अगर आपके जीवन में ऐसी लड़की आ जाए, तो समझ जाएं कि आपकी किस्मत का सितारा बुलंद होने वाला है। वहीं जिनके के बाएं गाल पर तिल हों, वो खाने के बहुत शौकीन होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को कुकिंग करने में, यानि खाना बनाना भी बहुत पसंद होताहै। ऐसी लड़की आपके परिवार को हमेशा खुश रखती है।
आंखों की सुंदरता
अगर आप अपने लिये एक ऐसी लड़की ढूंढ रहे हैं, जिसके आने से आपके जीवन में भाग्य का सितारा चमक उठे तो आपको सबसे पहले उस लड़की की आंखों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। कहते हैं जिसकी आंखें हिरणी के समान सुन्दर और बड़ी हों, उनका घर में प्रवेश बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी लड़की के कदम घर के भाग्य को उन्नति की ओर ले जाते हैं। इसके अलावा जिसकी आंखें बड़ी होने के साथ ही काले रंग की भी हो और पलकें छोटी-छोटी हों, वो लड़की भी बहुत शुभ मानी जाती है।
Priyanka-nick wedding latest Update(video)