Edited By Jyoti,Updated: 24 May, 2018 12:46 PM
हर कोई अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बहुत सी कोशिशें करते हैं लेकिन फ़िर भी कई बार उनके घर का बजट किसी न किसी कारण बिगड़ जाता है। तो यदि आपकी भी लाख़ कोशिशों के बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही
ये नहीं देखा तो क्या देखा
हर कोई अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बहुत सी कोशिशें करते हैं लेकिन फ़िर भी कई बार उनके घर का बजट किसी न किसी कारण बिगड़ जाता है। तो यदि आपकी भी लाख़ कोशिशों के बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही तो आपको वास्तुशास्त्र में बताए गए कुछ उपाय अपनाने की जरूरत है। इन उपायों से आप घर में होने वाले छोटे-मोटे नुकसानों से छुटकारा पा सकते हैं।
आईए जानें कौन से हैं ये उपाय-
अपने घर की तिज़ोरी को कभी भी दक्षिण की दीवार से सटाकर इस प्रकार न रखें कि उसका मुंह उत्तर दिशा की तरफ रहे। चाहे वो तिज़ोरी हो या फिर अलमारी। पूर्व की दिशा की ओर आलमारी का मुंह होने पर भी धन में वृद्धि होती है, लेकिन उत्तर दिशा उत्तम मानी गई है।
जिस घर में नल से पानी का टपकता रहता है, वास्तुशास्त्र में इसे आर्थिक नुकसान का बड़ा कारण माना गया है। जिसे ज्यादातर लोग अनदेखा कर जाते हैं। वास्तु के नियम के अनुसार नल से पानी का टपकते रहना धीरे-धीरे धन के खर्च होने का संकेत होता है। इसलिए नल में खराबी आ जाने पर तुरंत बदल देना चाहिए।
बेडरूम के प्रवेश द्वार के सामने वाली दीवार के बाएं कोने पर धातु की कोई चीज़ लटकाकर रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है। अगर इस दिशा में दीवार में दरारें हैं तो उसकी मरम्मत करवा दें। इस दिशा का कटा होना भी आर्थिक नुकसान का कारण होता है।
बहुत से लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि उनके घर का पानी किस दिशा में निकल रहा है। वास्तुशास्त्र के अनुसार जल की निकासी कई चीजों को प्रभावित करती है। जिनके घर में जल की निकासी दक्षिण अथवा पश्चिम दिशा में होती है, उन्हें आर्थिक समस्याओं के साथ अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उत्तर दिशा एवं पूर्व दिशा में जल की निकासी आर्थिक दृष्टि से शुभ माना गया है।
घर का फर्श कैसे बदल सकता है आपकी