Kundli Tv- मंत्रों की आवाज़ से पैदा होती हैं ये अद्भुत शक्तियां

Edited By Jyoti,Updated: 06 Jul, 2018 03:49 PM

these wonderful powers arise from the words of mantras

मंत्र शब्दों से जुड़ा एक एेेसा विज्ञान है, जिसके संपर्क में आते ही व्यक्ति में कुछ चमत्कारिक शक्तियां का संचर होने लगता है। यह शक्ति कसी भी असाधारण इंसान को खास बना देती है। कहा जाता है कि प्राचीन समय में ऋषि मुनि ने मंत्रों के दम पर अनकों शक्तियों...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
PunjabKesari

मंत्र शब्दों से जुड़ा एक एेेसा विज्ञान है, जिसके संपर्क में आते ही व्यक्ति में कुछ चमत्कारिक शक्तियां का संचर होने लगता है। यह शक्ति कसी भी असाधारण इंसान को खास बना देती है। कहा जाता है कि प्राचीन समय में ऋषि मुनि ने मंत्रों के दम पर अनकों शक्तियों प्राप्त की। इतनी ही नहीं मंत्र जाप से योगी आदि इतने शक्तिशाली बन गए कि वह पदार्थ को अपनी इच्छा के अनुसार शक्ति में बदल देते और शक्ति को पदार्थ में। 

मान्यता के अनुसार शाप और वरदान दोनों को मंत्र का ही प्रभाव ही माना जाता है। उदाहरण के तौर पर किसी के रोग को पल भर में अच्छा कर देना, किसी भी समय में करोड़ों मील दूर की बात जान लेना, शरीर की 72 हजार नाड़ियों के एक-एक जोड़ की जानकारी लेने की अलौकिक शक्ति ही मंत्र कहलाती है। इसीलिए भारतीय दर्शनशास्त्र में मंत्र शक्ति पर जितने रिसर्च हुए हैं, उतने किसी पर भी नहीं।

PunjabKesari

मंत्र का सीधा संबंध उच्चारण से है। इसे 'ध्वनि विज्ञान' भी कहा जाता है। जो खोज हुई है उनके अनुसार, वह समय करीब ही है, जब ध्वनि विज्ञान ऋषियों जैसे ही काम करने लगेगा। कौत्स मुनि ने मंत्रों को अनर्थक माना है। अनर्थक यानि जिसका कोई अर्थ न हो। ध्वनि प्रवाह को, शब्द गुंथन को महत्व दिया जाना चाहिए। 'ह्रीं, श्रीं, क्लीं, ऐं' आदि बीज मंत्रों के अर्थ से नहीं, ध्वनि से ही प्रयोजन सिद्ध होता है। संगीत का शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य पर जो असाधारण प्रभाव पड़ता है, उससे समस्त विज्ञान जगत परिचित है।

PunjabKesari
निश्चित गति से शीशे के गिलास के पास ध्वनि पैदा करें, तो वह टूट जाएगा। पुल पर चलते हुए सैनिकों को कदम मिलाकर चलने की ध्वनि नहीं करने दी जाती, क्योंकि तालबद्धता से पुल गिर सकता है। इस ही ध्वनि विज्ञान के आधार पर मंत्रों की रचना हुई है। उनके अर्थों का उतना महत्व नहीं है, इसलिए कौत्स मुनि ने उन्हें 'अनर्थक' बताया है। 

शब्द शक्ति का स्फोट मंत्र शक्ति की ही प्रक्रिया है, लेकिन रहस्य में लिपटी हुई। अणु विस्फोट से उत्पन्न होने वाली भयावह शक्ति की जानकारी हम सभी को है। शब्द की एक शक्ति सत्ता है। उसके कंपन भी चिरंतन घटकों के सम्मिश्रण से बनते हैं। इन शब्द कंपन घटकों का विस्फोट भी अणु विखंडन की तरह ही हो सकता है।

PunjabKesari
मंत्र, योग साधना के उपचारों के पीछे लगभग वैसी ही विधि व्यवस्था रहती है। मंत्रों की शब्द रचना का गठन मनीषियों ने इस प्रकार किया है कि उसका उपात्मक, होमात्मक और दूसरे तप साधनों तथा कर्मकांडों के सहारे अभीष्ट स्फोट किया जा सके। वर्तमान बोलचाल में विस्फोट शब्द जिस अर्थ में प्रयुक्त होता है, लगभग उसी अर्थ में संस्कृत में स्फोट का प्रयोग किया जाता है। मंत्र-साधना वस्तुतः शब्द शक्ति का विस्फोट ही है। 

महालक्ष्मी मंदिर: यहां प्रसाद में मिलते हैं सोने के जेवर (देखें VIDEO)
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!