ये Body Part देता है स्वभाव और भविष्य की सटीक जानकारी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Jan, 2019 11:27 AM

this body part gives accurate information about future

हमारे जीवन में जितना महत्व हाथों तथा उंगलियों का है, उतना ही नाखूनों का भी है। नाखून हमारी उंगलियों की रक्षा करते हैं। नाखून कार्टिलेज के वे टुकड़े होते हैं, जो उंगलियों व अंगूठों के सिरों की कवच की तरह रक्षा करते हैं। क्या आप जानते हैं कि नाखूनों...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

PunjabKesari This Body Part gives accurate information about future
हमारे जीवन में जितना महत्व हाथों तथा उंगलियों का है, उतना ही नाखूनों का भी है। नाखून हमारी उंगलियों की रक्षा करते हैं। नाखून कार्टिलेज के वे टुकड़े होते हैं, जो उंगलियों व अंगूठों के सिरों की कवच की तरह रक्षा करते हैं। क्या आप जानते हैं कि नाखूनों से भी भाग्य जाना जा सकता है। इनकी सतह, बनावट और रंग के अध्ययन से व्यक्ति के स्वास्थ्य और बीमारियों का परिचय मिलता है। फेफड़ों, दिल, रक्त आदि की बीमारियां नाखूनों से स्पष्ट रूप से जानी जा सकती हैं। आवश्यकता है तो इसका गहन अध्ययन करने की। स्वस्थ नाखून मुलायम, चिकने और गुलाबी होते हैं। मृत नाखून खुरदरे और दरारों वाले नाखूनों से व्यक्ति की अस्वस्थता का पता चलता है। लम्बे नाखून फेफड़ों और वक्ष की दुर्बलता बताते हैं। कुछ छोटे नाखूनों वाले व्यक्ति गले और सांस नलिका के रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। अधिक छोटे नाखूनों वाले जातक हृदय की बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। नाखूनों का नीलापन रक्त का अशुद्ध प्रवाह बताता है। जानें, नाखूनों के रहस्य  :

PunjabKesari This Body Part gives accurate information about future

छोटे नाखून : ये असभ्यता को दर्शाते हैं, चाहे उस व्यक्ति ने सभ्य घराने में ही जन्म लिया हो, पर नेचर से वह कमजोर, स्वार्थी तथा दुष्ट स्वभाव वाला होता है।
 

कठोर एवं संकरे नाखून : ऐसे व्यक्ति अपनी बात पर अड़े रहेंगे, चाहे वे सही हों या गलत।
 

चौकोर नाखून : उंगलियों पर चौकोर नाखून हों तो वह व्यक्ति हृदय का बीमार होता है तथा जरा-सी विपरीत परिस्थितियों में भी घबरा जाता है।
 

लम्बाई की अपेक्षा चौड़े नाखून: ऐसे व्यक्ति बहुत जल्दी क्रोधित हो जाते हैं। ये अपनी धुन के पक्के होते हैं। अपने काम में दखल इन्हें पसंद नहीं, इसलिए ये अलग-थलग बने रहते हैं।

PunjabKesari This Body Part gives accurate information about future
 

तिकोने नाखून : तिकोने नाखून वाले व्यक्ति सुस्त होते हैं।
 

नाखूनों का ऊपर से गोलाकार होना : जिनके नाखून ऊपर से गोलाकार होते हैं, वे स्वच्छ, स्ट्रांग विचारों वाले एवं तुरंत सही निर्णय लेने वाले होते हैं।
 

पतले और लम्बे नाखून : शरीर से कमजोर, मानसिक रूप से दुर्बल तथा विचारों से कच्चे होते हैं।


सफेद नाखून : यदि नाखूनों का रंग सफेद हो तो व्यक्ति परिश्रमी, धनी एवं दृढ़ निश्चयी होता है, देरी इन्हें सहन नहीं होती,  हर कार्य में ये जल्दी चाहते हैं।
 

PunjabKesari This Body Part gives accurate information about future

गुलाबी नाखून : अच्छी सेहत और टॉप क्लास पर्सनेलिटी वाला व्यक्ति होता है। 


कालिमा लिए हुए नाखून : जिन व्यक्तियों के नाखून कालिमा लिए हुए होते हैं, वे रोगी, चिड़चिड़े, कमजोर हृदय वाले होते हैं।


नाखूनों पर सफेद धब्बे : नाखूनों पर सफेद धब्बे रक्त संबंधी रोगों को दर्शाते हैं, ये आने वाले रोग का सूचक भी हो सकते हैं तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के संकेत देते हैं।


नाखूनों पर काले धब्बे : नाखूनों पर काले धब्बे होना इस बात का संकेत है कि रक्त दूषित है। ऐसा व्यक्ति चेचक, मलेरिया, बुखार या ऐसी ही रक्त संबंधित बीमारी की चपेट में आएगा।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

PunjabKesari This Body Part gives accurate information about future

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!