Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 May, 2018 11:42 AM
आजकल भारत में वास्तु के साथ-साथ चाइनीज़ वास्तु फेंगशुई का भी प्रचलन बढ़ने लगा है। लोगों का मानना है कि फेंगशुई भी जीवन की समस्याओं को दूर करने का एक बेहतर साधन है।
आजकल भारत में वास्तु के साथ-साथ चाइनीज़ वास्तु फेंगशुई का भी प्रचलन बढ़ने लगा है। लोगों का मानना है कि फेंगशुई भी जीवन की समस्याओं को दूर करने का एक बेहतर साधन है। चाहे लॉफिंग बुद्धा हो या विंड चाइम, हर घर में फेंगशुई से जुड़ी कोई न कोई चीज़ मिल ही जाती है। कुछ वास्तु वैज्ञानिकों के अनुसार, फेंगशुई में जिंदगी की बहुत सारी मुश्किलों के हल पाए जा सकते हैं। यदि आपको भी जिंदगी के प्रति या करियर आदि से संबंधित कोई परेशानी है तो इसका समाधान फेंगशुई के जरिए किया जा सकता है। फेंगशुई एक एेसा वास्तु शास्त्र है, जो केवल चीज़ों के ज़रिए ही व्यक्ति के आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल देता है। विंड चाइम से लेकर बांस के पौधे तक ये चीज़ें हमारे आस-पास के माहौल में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिविटी में बदल देती हैं।
फेंगशुई में एक एेसा तरीका दिया गया है जो जिंदगी की दिशा को एक नए मुकाम पर लेकर जाता है। ये तरीका है कमरे में दुनिया के नक्शे को दीवार पर लगाना। इसके पीछे साइकोलॉजिकल कारण भी है। दुनिया का नक्शा लगाने से आप उसे ठीक से समझ पाते हैं। इससे विचारों में बदलाव आने लगता है। छोटी से छोटी चीज को ज्यादा बड़ी नजर से देखने की प्रेरणा मिलती है। ये नक्शा नजरिए को सुधारने और इसे बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा भी कुछ और तरीके हैं, जिससे हम बिना किसी बड़े बदलाव के अपने आसपास के वातावरण को खुशनुमा बना सकते हैं।
बेडरूम की उत्तर दिशा में जिन व्यवसायी लोगों से आप प्रभावित हों उनकी तस्वीरें लगाने से जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवाह होता है। उनको हर पल अपनी आंखों के सामने देखकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
नए लक्ष्य हासिल करने के लिए घर की उत्तर-पश्चिमी दिशा में सकारात्मक और सफल लोगों की तस्वीर लगाई जा सकती है।
बेडरूम की उत्तर-पश्चिम दिशा में किसी भी धातु का शो-पीस या तस्वीर लगाने से नौकरी पाने में आसानी होती है।
घर की उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था करें, यदि संभव न हो तो पानी से संबंधित कोई शो-पीस या तस्वीर लगाने से कई नए अवसार प्राप्त होंगे।
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा का संबंध पैसों से माना जाता है इसलिए इस दिशा में हमेशा साफ़-सफ़ाई व खुशबू वाली अगरबत्तियां लगाने से घर में हमेशा धन की आवक बनी रहती है।