2019 का पहला गुरूवार कर लें इन मंत्रों का जाप, होगा चमत्कार

Edited By Jyoti,Updated: 03 Jan, 2019 03:17 PM

thursday mantra

वैसे तो हिंदू धर्म में अनेकों पेड़-पौधों को महत्व दिया जाता है, लेकिन तुलसी का पौधा सबसे अहम माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को अधिक प्रिय है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वैसे तो हिंदू धर्म में अनेकों पेड़-पौधों को महत्व दिया जाता है, लेकिन तुलसी का पौधा सबसे अहम माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को अधिक प्रिय है। इसलिए गुरूवार के दिन तुलसी का पूजन करना बहुत फलदायक माना जाता है। कहा जाता है जो भी इस दिन श्रीहरि के साथ-साथ इनका पूजन भी करता है, उन पर नारायण बहुत प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं तुलसी के कुछ खास मंत्रों के बारे में जिनका जाप करने से आपको कई तरह के शुभ लाभ प्राप्त होते हैं। हमारे पौराणिक ग्रंथों में तुलसी माता का बहुत महत्व माना गया है। लगभग लोगों को पता ही होगा कि तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है, यही कारण है कि हर दिन इनकी पूजा करना शुभ होता है। ज्योतिष में तो ये भी कहा जाता है रोज़ाना इनका दर्शन करना पापानाशक होता है।  घर में मां तुलसी की पूजा हर समय उत्तम फल ही देती है जिस कारण लगभग हर घर में तुलसी की उपासना होती है। इतना ही नहीं उनका पूजन मोक्षदायक माना गया है। इसके साथ तुलसी के पूजन से व्यक्ति का अपने क्रोध पर नियंत्रण रहता है। कहते हैं कि रोज़ाना तुलसी के सामने बैठकर दिव्य मंत्रों का जाप करने से तनाव तो दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ने लगता है। तो आज हम आपको तुलसी पूजन के कुछ ऐसे दिव्य मंत्र बताने जा रहे हैं जिसके जाप से आपके हर कष्ट का अंत हो जाएगा।

PunjabKesari, Tulsi Pujan, Tulsi Mantra
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमनः प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मीः पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

ज्योतिष में बताया गया है कि तुलसी को जल चढ़ाते समय इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

तुलसी के पत्ते तोड़ते समय ये मंत्र बोलें।
PunjabKesari, Tulsi Worship, Tulsi,Tulsi Mantraॐ सुभद्राय नमः
ॐ सुप्रभाय नमः

मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी
नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।

तुलसी का ध्यान करते समय इस मंत्र का जाप करें-

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

सुख- समृद्धि और धन लाभ के लिए तुलसी के इस नामाष्टक मंत्र का जाप करें-
PunjabKesari, Tulsi Image, Tulsi Mantra Image
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
अपने जीवन की कहानी, सुर सम्राट की ज़ुबानी (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!