आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 12 Mar, 2021 08:50 AM

today birthday prediction in hindi

Today''s Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 12 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 12 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग परंपराओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों में बड़े बुजुर्गों अथवा गुरुओं के प्रति सम्मान होता है। मूलांक 3 वाले जातक स्वभाव से शांतिप्रिय और मृदुवाणी वाले होते हैं। ये लोग सत्यवादी और ईमानदार होते हैं। इन लोगों को छल कपट से सफलता हासिल करना बिल्कुल पसंद नहीं  आता। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान एवं ज्ञानवान होते हैं। ये लोग समय का सदुपयोग करना जानते हैं। 

मूलांक 3 वाले जातक अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन से बहुत सी उम्मीदें होती हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों में अनुभव इनकी उम्र से ज्यादा देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुशासन होता है। ये लोग समय नियोजन करके चलना पसंद करते हैं। ये लोग व्यर्थ के विवाद में अपना समय नष्ट नहीं करते। इन लोगों के मानसिक विकास का स्तर काफी अच्छा होता है। 

ये लोग दूरदर्शी, तर्कशील एवं ज्ञानवान होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते। जिसके कारण इन लोगों का दूसरों के साथ विरोधाभास चलता रहता है। मूलांक 3 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। यदि इनका जीवन साथी भी इन्हीं की तरह समझदार और परिपक्व सोच वाला हो तो जीवन आसान हो जाता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। 

अपनी भावुकता पर काबू रखें। आज के समय के अनुसार भावना और बुद्धि दोनों के मध्य सामंजस्य स्थापित करके चलें तो बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। मार्च के महीने का समय शिक्षा और पढ़ाई के लिए अच्छा है। व्यापार में किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जीवन साथी के साथ समय अच्छा रहेगा। मई के महीने में धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। 

किसी गुप्त विद्या को सीख सकते हैं। जून के महीने में कार्य थोड़ी धीमी गति से होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। जुलाई के महीने का समय अच्छा है। किसी दोस्त से मदद प्राप्त होगी। छोटे भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगस्त के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। सितंबर के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। भावनाओं में आकर कोई वायदा ना करें। 

अक्टूबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। परंतु हर वस्तु में संपूर्णता ढूंढने के कारण बहुत से काम विलंब से पूरे होंगे। नवंबर के महीने में किसी शोध पर कार्यरत है तो सफलता मिल सकती है। परंतु आपको मन भटकाव से बचना होगा। दिसंबर के महीने का समय परिवर्तन लेकर आएगा। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में कार्य कम प्रयास से पूरे होंगे। फरवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में खराब विद्युत उपकरण को ना रखें। काली उड़द की दाल को जल प्रवाह करें। 

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। संतान पक्ष को अपशब्द ना कहें। हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। बड़ों अथवा गुरुजनों की अवहेलना ना करें। 

ससुराल पक्ष से विद्युत उपकरण का लेनदेन ना करें।

पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!