आप का राशिफलः 08 सितंबर 2019

Edited By Lata,Updated: 08 Sep, 2019 09:37 AM

today horoscope in hindi

​​​​​​​रविवार तारीख 08.09.19, भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है। इसके साथ ही आज चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र में रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रविवार तारीख 08.09.19, भाद्रपद शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है। इसके साथ ही आज चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र में रहेंगे। बता दें आज गणपति उत्सव का 7 वां दिन हैं। बहुत से लोग आज के दिन भगवान गणेश को किसी पवित्र नदी में विसर्जत करते हैं तो कोई 11 वें दिन यानि अंतिम समय में ही  विसर्जत करते हैं। इस महौत्सव की रौनक पूरे देश में अलग-अलग देखने को मिलती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज पूरे दिन व पूरी रात रवि योग रहेगा। रवि योग सभी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है और इस योग में सभी अशुभ योगों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति होती है। रवि योग में सूर्यदेव की विशेष कृपा हासिल की जा सकती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक 8
शुभरंग काला
शुभदिशा पश्चिम
राहुकाल 16:58 से 18:31 तक
सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग संपूर्ण दिवरात्रि
विशेष रविवारीय विकटावतार गणेश पूजन।

स्पेशल: रविवार गणेश महौत्सव के अंतर्गत मूल नक्षत्र व दशमी तिथि में गणेश के छठे अवतार सौरब्रह्म धारक विकटावतार की पूजा करेंगे। आज के उपायों से संकटों का नाश होगा, पारिवारिक समस्याओं का अंत व संतान सुख की प्राप्ति होती है।

विशेष उपाय: गणेश जी की सिंदूर, लाल फूल, दूर्वा आदि से विधिवत पूजा करें। रुद्राक्स्श की माला से विशेष मंत्र: "ॐ विकटाय नमः" का जाप करें। लाल गुडहल के फूल पर घी लगाकर गणपति पर चढ़ाएं। आर्थिक समयाएं समाप्त होंगी।

बर्थडे विशेष: गणेश मंदिर में सेब चढ़ाएं। संकटों का नाश होगा।

एनिवर्सरी विशेष: सुपारी पर लाल चंदन लगाकर गणपति पर चढ़ाएं। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

विशेष टोटका: बिजौरा नीबू 4 बार नाभि से वारकर गणपति पर चढ़ाएं। संतान की प्राप्ति होगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!