Edited By Jyoti,Updated: 04 Dec, 2019 09:34 AM
आज बुधवार ता॰ 04.12.19, मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी, चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे व शतभिषा नक्षत्र का योग बन रहा है। इसके अलावा आज आज दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज बुधवार ता॰ 04.12.19, मार्गशीर्ष शुक्ल अष्टमी, चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे व शतभिषा नक्षत्र का योग बन रहा है। इसके अलावा आज आज दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन देवी त्रिपुर भैरवी के चित्र का विधिवत दशोपचार पूजन करना चाहिए। चमेली के तेल का दीपक करें, गुग्गल से धूप करें, लाल फूल चढ़ाने चाहिए। साथ ही साथ देवी को लाल चंदन चढ़ाएं, गुड का भोग लगाएं, तथा लाल चंदन की माला से इस विशेष मंत्र से ऐं ह्रीं श्रीं त्रिपुर सुंदरीयै नमः का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद भोग प्रसाद स्वरूप वितरित करें। अपना राशिफल कमल नंदलाल से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व
राहुकाल- 12:11 से 13:28, भद्रा 07:03 से 12:28
पंचक- दिन रात्त
दिशा- शूल उत्तर
विशेष- बुधवारीय दुर्गाष्टमी।
आज का विशेष उपाय: देवी दुर्गा पर चढ़ी ध्वजा घर की दक्षिण दिशा में बांधें, कामकाज में सफलता मिलेगी।
जन्मदिन का विशेष उपाय: देवी दुर्गा पर चढ़े गोरोचन से मस्तक पर तिलक करें, हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का महा विशेष उपाय: देवी दुर्गा पर चढ़ा मोरपंख ऑफिस में स्थापित करें, जीवन में संपन्नता आएगी।