भविष्यफल: सितारों की चाल, बुधवार को बनाएगी खुशहाल

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 09 May, 2018 08:05 AM

आज का शुभाशुभ: बुधवार दिनांक 09.05.2018 चंद्र वृश्चिक राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।

आज का शुभाशुभ: बुधवार दिनांक 09.05.2018 चंद्र वृश्चिक राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।

आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय बुधार्चिताय नमः ॥ इस बुध मंत्र से बौद्धिक विकार समाप्त होते है।

आज का विशेष उपाय: बुद्दिबल में वृद्धि हेतु गणपति पर गोरोचन चढ़ाकर मस्तक पर तिलक करें।

मेष: जनसंपर्क से लोगों में साख कायम होगी। लोग उदारता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे।

वृष: आर्थिक विषमता दूर होगी। सोच-विचार कर इन्वेस्टमेंट करें। निवेश का अधिग्रहण करेंगे। देनदारी हेतु तत्काल व्यवस्था करनी पड़ेगी।

मिथुन: रिलेशनशिप में समस्या रहेगी। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। स्टुडेंटस को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

कर्क: पार्टनर से सुख मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति रोमांचित करेगी। प्रोफेशनलस को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है। 

सिंह: प्रोफेशन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पेंडिंग वर्क सम्पन्न होगा। भावनाओं पर संयम बनाए व स्तिथि का धैर्य से सामना करें।

कन्या: समस्या समाधान के लिए परिचित सहयोग देंगे। दोपहर में मीटिंग में जाएंगे। संतान की चिंता रहेगी। अधिकारी वर्ग से विवाद होगा। 

तुला: कीमती चीज़ को पाने की इच्छा पूरी होगी। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। चोट लगने के आसार हैं। आलोचना होने के योग है।

वृश्चिक: संबंधियों से लाभ के योग है। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा। सोशल वर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी।

धनु: बिज़नेस डील्स में असफलता मिलेगी। मनचाहे पार्टनर से संबंध बनेंगे। निजी संबंधों में प्रगति होगी। दोपहर बाद पेंडिंग काम पूरे होंगे।

मकर: मन में बिज़नेस के नए आइडियाज़ आएंगे। साहित्य संबंधित आर्टिकल्स में सृजनात्मकता आएगी। धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे। 

कुंभ: स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अप्रिय समाचार मिलेगा।

मीन: व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। प्रेमीजन का रोमांस प्रगाढ़ बनेगा। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!