Edited By Jyoti,Updated: 25 May, 2018 11:18 AM
शुक्रवार को शुक्रदेव किस पर बरसाएंगे कृपा, कौन करेगा दिल का इज़हार, किसे मिलेगा प्यार
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें विडियो)
शुक्रवार को शुक्रदेव किस पर बरसाएंगे कृपा, कौन करेगा दिल का इज़हार, किसे मिलेगा प्यार
मेष राशि- मेष राशि वालों आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। संतान के काम से आपका मन खुश रहेगा। ऑफिस में आपके काम को सराहना मिलेगी। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए प्रफेक्ट है। आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। नए लोगों के संपर्क से बिज़नेस में फायदा होगा।
शुभ रंग- मेरुन शुभ नंबर-5
वृष राशि- वृष राशि वाले सोच समझकर दूसरों से बात करें क्योंकि आपकी बोली सही साबित हो सकती है। इस राशि की महिलाओं को जीवन साथी से कोई ज्वेलरी गिफ्ट मिल सकता है। वर्क प्लेस पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। महिलाओं का सितारा आज चमकता रहेगा। सारा दिन परिवार के साथ मनोरंजन पूर्वक बीतेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं व कोई नया काम शुरु करने जा रहे हैं तो अपने पिता से ज़रूर बात करें और उनका आशीर्वाद लेकर ही कोई काम शुरु करें।
शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 2
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे वो काम पूरा होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है। पढ़ाई में मन लगा रहेगा। जीवन में नए मुकाम हासिल करने में सफल होंगे। विदेश से या किसी दूर स्थान से गुड न्यूज़ मिल सकती है। इस राशि की महिलाओं का ज्यादातार समय पूजा-पाठ में गुजरेगा। सत्ता से जुड़े लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, बड़ा लाभ देंगे। वित्तीय स्थिति बेहतर होगी, ऑफिस में तारीफ़ मिलेगी।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 4
कर्क राशि- कर्क राशि वालों आज आप नए प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वाद विवाद से दूर रहें। दोस्तों से हर संभव मदद मिलेगी। इस राशि की महिलाओं के जीवन में मधुर बदलाव आने वाला है। साथी के साथ यादगार पल आज बिताएंगे। सतर्क रहें, बिज़नेस में नुकसान होने की आशंका है। आज आप डेटिंग पर जा सकते हैं। फैमिली के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- संतरी शुभ नंबर- 7
सिंह राशि- सिंह राशि वालों आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो शुभ संकेत है। इस राशि की लड़कियों के लिए शुभ समय है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए जॉब का ऑफर मिल सकता है। इस राशि के लोग इलेक्टॉनिक सामान का इस्तेमाल ज्यादा सावधानी पूर्वक करें। कोई अच्छी ख़बर मिलेगी, जिससे जीवन में नया मोड़ आएगा।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 9
कन्या राशि- कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। इस समय खर्चे हमेशा की अपेक्षा कम होंगे। बेवजह विरोधियों से जाकर न भिड़ें। किसी से बातचीत करने में सावधानी बरतें। आपका पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट बढ़ेगा। इस राशि की महिलाएं आज शॉपिंग करने जाएंगी। इसके अलावा अपने घर के बच्चों को कपड़े गिफ्ट करें। आपके पिता की सेहत भी बिगड़ सकती है उनका ध्यान रखें।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 1
तुला राशि- तुला राशि वालों की जुबान पर आज सरस्वती का वास है। आप अपनी वाणी से दुश्मनों को भी अपना बना सकते हो। अगर आप नई प्रॉपर्टी की सेल-पर्चेज करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। इस राशि की लड़कियों के लिए शुभ समय हैं। नौकरी-पेशा वाले लोगों का वर्क प्लेस पर मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको फोन या इमेल के जरिए कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। बुजुर्ग लोग अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- भूरा शुभ नंबर- 3
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले आज कोई भी काम सर्तकता से करें। समझदारी से काम लें। किसी भी काम में व्यस्त रहें। किसी भी काम के लिए आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप नया घर लेना चाहते हैं तो इस संबंध में आज फै़सला करना ठीक रहेगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान गणेश का स्मरण करें। आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। जायदादी संबंधी कार्यों में भी सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 6
धनु राशि- धनु राशि वालों आज आपके मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी। अनजाने लोगों की मदद करेंगे। बिज़नेस में थोड़ा संभलकर आगे बढ़ें। लव लाइफ में खुश रहेंगे। धन लाभ और कारोबारी टूरिंग के लिए समय बेहतर है। बड़े, नामी लोगों से मेलजोल बढ़ाना सफलता दिलाएगा। लेकिन आज कोई बड़ी डील न करें। नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- सिलवर शुभ नंबर- 4
मकर राशि- मकर राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपका पॉज़िटिव व्यवहार आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। इस राशि की महिलाओं को धन-लाभ होने का प्रबल योग है। शाम को आप पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। तबियत बिगड़ सकती है, बच्चों का भरपूर प्यार मिलेगा।
शुभ रंग- सफेद शुभ नंबर- 8
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के विदेश यात्रा के योग हैं। नया बिज़नेस शुरु करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। किसी पुराने जमीन जायदाद के मसले में आपको कामयाबी मिलेगी। इस राशि की लड़कियां आज अपना फ्री टाईम शॉपिंग करने में बिताएंगी। आज होने वाले संपर्क का फायदा आपको आगे मिलेगा। आज आप अपनी बहन की पैसों से मदद करेंगे। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट दें।
शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 3
मीन राशि- मीन राशि वालों आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। आपके विचारों में इसकी साफ-झलक दिखेगी। जो लोग अवविवाहित हैं आज उनको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। जो लोग मैरिड हैं उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। गाड़ी सावधानी से चलाएं। सेहत पर ध्यान दें। शीत वस्तुओं के सेवन से बचें।
शुभ रंग- मेरुन शुभ नंबर- 2
अपने जीवन की कहानी, सुर सम्राट की ज़ुबानी (देखें विडियो)