Kundli Tv- कौन होगा मालामाल कौन होगा कंगाल

Edited By Jyoti,Updated: 27 May, 2018 10:46 AM

today horoscope in hindi

रविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे, कौन होगा मालामाल कौन होगा कंगाल

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें विडियो)
रविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे, कौन होगा मालामाल कौन होगा कंगाल

मेष- आज सफलता आपके कदम चूमेगी। वर्कप्लेस पर आपको सम्मान मिलेगा। कोई लंबे समय से अधूरी चल रही इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने का योग है। आत्मविश्वास से करियर के मामले सुलझाएंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इस राशि की महिलाएं आज कोई महंगा सामान खरीदेंगी। दुश्मनों से सावधान रहें, किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 4

वृष- आज भाग्य आपके साथ है। प्रोपर्टी खरीदने के लिए शुभ समय है, इस शुभ अवसर का पूरा फायदा उठाएं। आज गाड़ी पर खर्च हो सकता है। इस राशि की लड़कियों को थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता मिल सकती है। आप नया मोबाईल खरीद सकते हैं। अगर अपने प्यार का इज़हार करना चाहते है तो आज कर डालिए, बात बन जाएगी। आज कोई नया काम शुरु करने से पहले माता-पिता से आशीर्वाद ज़रूर लें, विशेष फायदा होगा।
शुभ रंग- संतरी शुभ नंबर- 9

मिथुन-  भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी, घर में कोई मांगलिक काम करा सकते हैं। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे वो पूरा होगा। इस राशि के बिज़नेसमैन को कोई बड़ी ड़ील मिल सकती है। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। वहीं किसी पुराने से भी मुलाकात हो सकती है। किसी कल्चर प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को बॉस से तारीफ मिलेगी।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर-

कर्क- आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। विरोधियों की संख्या कम होगी। बिज़नेस में बढ़ोत्तरी होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होगी, अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपको कोई गुड न्यूज़ मिलेगी, घर में खुशी का माहौल छाया रहेगा। इस राशि की महिलाएं किसी धर्मस्थल की यात्रा पर जा सकती हैं। जाॅब वालों का आॅफ़िस में दबदबा बना रहेगा, शत्रु अपनी हर चाल में नाकाम साबित होंगे, आपके प्रशंसकों की संख्या बढ़ेगी।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर-

सिंह- इस राशि वाले पेरेन्टस का मन आज अपने बच्चों की सफलता से आनंदित रहेगा। आॅफ़िस में आपके सकारात्मक व्यवहार से सारे बिगड़े काम बनेंगे। धन-लाभ का भी योग बन रहा है। शाम को अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे। इस राशि की स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ा रहेगा। पिता से आज आपको कोई सरप्राइज़ मिलने का योग है। दूसरों की बातों में आकर अपने फैसले न बदलें। अपनी ज्वैलरी का ख़ास ध्यान रखें।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 9
 
कन्या- आज किस्मत आपका साथ देगी, थोड़ी सी मेहनत आपको ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है। वहीं इस राशि के डॉक्टर्स के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। लवमेट के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर के सामान की खरीदारी करेंगी। नौकरी पेशा वालों की मेहनत रंग लायेगी। कोई नया काम करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद ज़रूर लें। व्यापारियों को बिजनेस में उम्मीद सेे बढ़कर मुनाफा होगा।
शुभ रंग- मेंजटा शुभ नंबर-

तुला- आज आप अपने घर की डेकोरेशन में बदलाव कर सकते हैं। वर्कप्लेस पर आपकी तारीफ़ होगी, यश और कीर्ति का झंडा हर तरफ लहरायेगा। इस राशि की लड़कियां शॉपिंग करने जाएंगी, शॉपिंग के दौरान अपने पर्स पर ध्यान रखें। आज बचपन के किसी टीचर से मुलाकात होगी। माता के मंदिर में फल चढ़ाएं, विशेष फायदा होगा साथ ही शत्रु आपके सामने घुटने टेकेंगे।
शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर-

वृश्चिक- आज आप काफ़ी आध्यात्मिक ऱहेंगे, मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। इस राशि की महिलाओं की कोई विश पूरी होगी। यदि आप नया घर खरीदने के बार में सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज का सौदा आपके फेवर में रहेगा। मन पर सकारात्मक सोच प्रभावी रहेगी, कोशिश करने पर अपने मुकाम के करीब पहुंचेंगे। शत्रु कमज़ोर व निष्प्रभाव रहेंगे।
शुभ रंग-मेरुन शुभ नंबर- 4

धनु- आज आपका स्वभाव बहुत ही शांत और मधुर रहेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का विचार बना सकते हैं। दोस्तों से गुड न्यूज़ मिल सकती है। लवमेट से संबंध मधुर बने रहेंगे। कपड़े के कारोबारियों के लिए समय शुभ है, बिज़नेस में बढ़ोत्तरी के लिए गणेश जी को दूर्गा अर्पित करें। इस राशि के बच्चों को आज पेरेन्ट्स से कोई प्यारा सा तोहफ़ा मिल सकता है।
शुभ रंग- सिलवर शुभ नंबर-

मकर- आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, अगर आप फॉरेन से रिलेटड कोई बिज़नेस करना चाहते हैं तो उससे जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने का दिन शुभ है। छोटे भाई-बहनों से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। कई दिनों से लटका कोई काम आज पूरा होने की उम्मीद है। आज बॉस से तारीफ के मिलने के आसार बहुत प्रबल है। अनुभवी लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर-

कुंभ- आज आपको अपने जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने का योग है, वहीं लवमेट के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करें। बिज़नेस में नए समझौते कर सकते हैं। आज कोई करीबी रिश्तेदार घर दस्तक दे सकता है। इस राशि की अनमैरिड लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर-

मीन- बच्चे आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। साथ ही आज मौजमस्ती में भी दिन बीतेगा। महिलाएं खरीदारी के दौरान सावधानी बरतें, अपने सामान और पर्स का विशेष ध्यान दें। आज दाम्पत्य संबंध मधुर रहेंगे, आज धन-लाभ होने का योग है। उपरी आमदनी होने के भी आसार नज़र आ रहे हैं लेकिन फिज़ूल के खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें।
शुभ रंग-आसमानी नीला शुभ नंबर-1

कब देखा गया सपना होता है सच I (देखें विडियो)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!