Kundli Tv- गुरुवार को बनेगा मूल नक्षत्र, किसकी चमकेगी किस्मत

Edited By Jyoti,Updated: 31 May, 2018 07:44 AM

आज आपको काम में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी सक्सेस मिलेगी। आपके दोस्त आपका हर कदम पर साथ देंगे। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आपको काम में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी सक्सेस मिलेगी। आपके दोस्त आपका हर कदम पर साथ देंगे। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े की सलाह न ठुकराएं जीवन में मदद मिलेगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ अंक-

वृष राशि वाले आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, कुछ इंपोर्टेंट कामों को पूरा करने में देरी हो सकती है। किसी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे तो जीत हासिल होगी। बाहरी लोगों से बहस करने से बचें।.बिजनेस में invest करने के लिए समय अच्छा है। छोटी बहन को कुछ सोने का गिफ्ट दें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ अंक-

मिथुन राशि वालों आज सभी पारिवारिक मतभेद खत्म हो जाएंगे। घर में खुशहाली आएगी। नया घर या गाड़ी खरीदने का विचार बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। माता लक्ष्मी का पूरे मन से ध्यान करें आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। थोड़ी सी मेहनत करने पर बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
शुभ रंग- संतरी  शुभ अंक- 5

कर्क राशि वालों आज पूरा दिन एनर्जी से भरा रहेगा आपकी पॉजिटिव सोच ही आपको सफलता की ऊंच्चाइयों पर ले जाएगी। बिजनेसमैन को कोई बड़ी डील मिल सकती है। घर में मेहमान दस्तक दे सकते हैं। अगर जॉब की तलाश में हैं तो आपकी खोज पूरी हो सकती है। किस्मत के सितारे बुलंद हैं। लगातार कोशिश करने से हर काम में सफलता मिलेगी। बालाजी के मंदिर में जाकर दर्शन करें सफलता हाथ लगेगी।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ अंक-

सिंह राशि वालों आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा जिससे बच्चों के माता-पिता का मन शांत रहेगा। घर में पॉजिटिव वातावरण बना रहेगा। बच्चों के बेहतर भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, जिससे समाज में रुतबा बढ़ा रहेगा। घर में कोई फलदार पेड़ लगाना फायदेमंद होगा, घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ अंक-

कन्या राशि वालों का आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। अपने से ज्यादा दोस्तों के काम को इंपोर्टेंस देंगे जिससे आपकी दोस्ती और भी गहरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग सोशल वर्क में बिज़ी रहेंगे। महिलाओं को पार्टी करने का मौका मिल सकता है। शत्रुओं की गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान रखें। किसी कन्या के पैर छुएं, दिन ख़ुशी से बीतेगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ अंक- 4

तुला राशि वालों आज आप पूरा दिन बहुत रोमांटिक मूड में रहेंगे, अपने जीवनसाथी के साथ डेट पर भी जाएंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है। किसी भी काम को करने के लिए परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पढ़ाई के सिलसिले में घर के किसी व्यक्ति का विदेश जाने का योग है।
शुभ रंग- गुलाबी  शुभ अंक-

वृश्चिक राशि वालों की आज आपकी आय में अचानक बढ़ोतरी होगी। बच्चों की शादी की परेशानी भी खत्म होगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, सावधानी बरतें। अनजान लोगों से तालमेल न बढ़ाएं लेकिन दोस्तों से आपकी दोस्ती और भी गहरी हो जाएगी।
शुभ रंग- भूरा  शुभ अंक-

धनु राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बड़ा ही लकी साबित होगा बहुत दिनों से पड़े पेंडिंग वर्क पूरे होंगे। आप परिवार को समय देने की कोशिश करेंगे। काफी समय बाद आज लवमेट से मिलने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है।
शुभ रंग- काला  शुभ अंक-

मकर राशि वाले आज हर तरफ से ज्ञान अर्जित करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है बॉस से तारीफ मिल सकती है। आप जमीन या मकान पर पैसा लगाने का विचार बना सकते हैं। अपनों का साथ आपका आत्मबल बढ़ाएगा। घर में लाल चिड़िया पालें, सभी परेशानियां और उदासी दूर भाग जाएगी और दिन भी मंगलमय होगा।
शुभ रंग- पीला  शुभ अंक-

कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन मंगलमय होगा। बिना वजह की बातों पर चिंता न करें। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप काफी समय से किसी काम को पूरा करने में लगे थे वह आज पूरा हो जाएगा और उसका रिजल्ट भी अच्छा होगा। यात्रा के लिये यह समय बड़ा ही शुभ समय है बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें सफलता हाथ लगेगी।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ अंक-1

मीन राशि वालों के लिए दिन बेहतर होगा हर काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी ईश्वर में आस्था बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में हानि और लाभ दोनों हो सकते हैं पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी जिससे मन खुश रहेगा। स्टूडेन्टस् के लिए अनुकूल समय है, मेहनत से कहीं अधिक फल आपको मिल सकता है। गजानन भगवान की आरती करें, सब शुभ होगा।
शुभ रंग- नीला  शुभ अंक- 5

ऐसी औरत खोल देती है किस्मत के दरवाजे (देखें Video)

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!