Kundli Tv- शुक्र-राहु का कर्क में मिलन, किसके जीवन में होगा Positive बदलाव

Edited By Jyoti,Updated: 22 Jun, 2018 10:24 AM

मेष राशि वालों आज बिज़नेस के लिहाज से दिन अच्छा है वर्कप्लेस पर सफलता मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आज के अनुभव से आप नई चीज़ें सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज बिज़नेस के लिहाज से दिन अच्छा है वर्कप्लेस पर सफलता मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आज के अनुभव से आप नई चीज़ें सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। कोई नया काम हाथ में लेने से पहले किसी अनुभवी से राय मशवरा कर लें। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत और लगन से इंप्रैस हो जाएंगे।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 7

वृष राशि वालों आज बिज़नेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों में फायदा होगा। आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताने के लिए शुभ है। आज आप किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। आपको बच्चों की तरफ से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-

मिथुन राशि वालों आज शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मज़बूती भी आएगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अचानक कहीं से आपको धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स का समय दोस्तों के साथ ही बीतेगा, साथ ही जॉब या नया कोर्स करने का मन बनेगा। बिज़नेस करने वाले लोगों को अच्छी प्लानिंग से सफलता मिलेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा साबित हो सकता है।
शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर- 3

कर्क राशि वालों आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आएगा, लोगों से आपके संपर्क  बढेंगे। राजनीति में बढ़ोतरी होगी। इनकम सोर्स आज बढ़ेगे और उच्च अधिकारियों से संबध अच्छे होंगे। अचानक धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। नए लोगों से मेल जोल बढ़ेगा। रुका हुआ पैसा आज वापिस मिल सकता है जिससे घर में खुशी आएगी। परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के आज नए मौके मिलेंगे किसी भी तरह की बातचीत, इंटरव्यू या इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों और साथियों के दम पर आपके ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य इस समय काफी अच्छा रह सकता है उनसे आपको पूर्ण सहयोग मिलने की भी उम्मीद है।  नौकरी से जुड़ी आप कोई लंबी यात्रा कर सकते हैं साथ ही कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलने की भी उम्मीद है। कामकाज में जितनी मेहनत करेंगे, उतनी तारीफ और सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग- मेंरुन  शुभ नंबर- 9

कन्या राशि वालों आज स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है मन लगाकर पढ़ाई करें, अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। दोस्तों के सपोर्ट से मुश्किल काम भी हल हो जाएंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होंगी। दूर दराज से रिश्तेदार घऱ में दस्तक दे सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। लाइफ पार्टनर से संबंध मधुर होंगे।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 7

तुला राशि वालों आज रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी। बच्चे आपके काम में हाथ बटाएंगे। आपका काम आसानी और जल्दी निपट जाएगा। शाम को आप परिवार के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले मां का आशीर्वाद ज़रूर लें। आज बच्चों के साथ मौज-मस्ती भी करेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

वृश्चिक राशि वालों आज जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको फायदा होगा। पार्टनर से थोड़े मतभेद हो सकते हैं लेकिन आप उन्हें शाम तक मना लेंगे। आज आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। स्टूडेंट्स आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार से सोच विचार कर लें। परेशानियों में आसपास के लोगों का सहयोग भी मिल सकता है लेकिन अपनी समझदारी से आप सब मामला सुलझा लेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

धनु राशि वालों आज अपनी सकारात्मक सोच से ऊच्चाइयों को हासिल कर पाएंगे। आज आपकी मनचाही इच्छा भी पूरी होगी। नौकरी पेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिलेंगे। विदेश में जॉब करने का मौका भी मिल सकता है। अविवाहितों के लिए रिश्तें आ सकते हैं। फैमिली प्लानिंग करने के बारे में सोच सकते हैं।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4

मकर राशि वालों आज अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और इस काम में आप सफल भी होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप काफी हेल्थी फील करेंगे। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने के आसार हैं। कैरियर के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2

कुंभ राशि वालों आज आपको दिन भर में कई सरप्राइजेज मिल सकते हैं। कोई अनजान आपका अच्छा दोस्त बन सकता है लेकिन बिज़नेस पार्टनर से थोड़ा संभलकर रहें। आज आप ऑफिस का काम छोड़कर घर में रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। इंजीनियरिंग छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों आज आप अपने काम को कड़ी मेहनत से पूरा करेंगे। अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं। आज अचानक आपकी पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज का पूरा दिन आप उनके साथ बिताएंगे। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आपके आज रुके हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग- सफेद  शुभ नंबर- 6

आज ही ले आएं घर में ये चीज़ें, बांके-बिहारी संवार देंगे आपकी किस्मत (देखें VIDEO)

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!