Kundli Tv- सोमवार को होगा चमत्कार, कैसे दूर होंगे दृष्टि के विकार

Edited By Jyoti,Updated: 09 Jul, 2018 09:59 AM

मेष राशि वालों आज आप अपने परिश्रम से पैसा प्राप्त करेंगे। माता-पिता के सहयोग से भी परिस्थिति में बदलाव होगा। आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे जिससे सफलता मिल सकती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आप अपने परिश्रम से पैसा प्राप्त करेंगे। माता-पिता के सहयोग से भी परिस्थिति में बदलाव होगा। आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे जिससे सफलता मिल सकती है। आज आपका आत्मबल बढ़ा रहेगा। आपको उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपने पार्टनर को थोड़ा समय दें। कहीं बाहर घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 3

वृष राशि वालों पैसा-प्राप्ति के मार्ग खुलने का सौभाग्य प्राप्त होगा और आज आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। फ़िज़ूलख़र्ची पर कंट्रोल करें। पिता और गुरुजनों से सम्मान मिलेगा। व्यापारिक वर्ग की निराशा आशा में परिवर्तित होगी, नए कामों के प्रोजेक्ट बनायेगे और आपको सफलता मिलेगी। आज विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों आज बिज़नेस रिलेटेड कोई यात्रा कर सकते हैं। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। मशीनरी या सौंदर्यता से जुड़ा बिज़नेस कर रहे लोगों को अच्छा फ़ायदा मिलने की सम्भावना है मगर बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें। अगर आप जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें तो पारिवारिक जीवन सुचारु रूप से चलता रहेगा। पिछले दिनों की गई मेहनत का फल आज मिलेगा। सफलता पाकर आपका मन खुश रहेगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 9

कर्क राशि वालों आज आप दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं। आज जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला ना लें। इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। आज आपकी दोस्ती और भी गहरी होगी। धन लाभ हो सकता है। मन की शांति के लिए कुछ देर के आज लिए मंदिर जाए, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आप शांत मन से शांत बने रहेंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2

सिंह राशि वालों आज जोख़िम भरे कामों में पैसा निवेश करने से बचें। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी रखना ही उचित रहेगा। जोश में आकर कोई भी फैसला लेना अच्छा नहीं होगा। शुभ कामों में पैसा और समय ख़र्च करने का मौका मिलेगा और पारिवारिक समस्याओं का भी समाधान हो जायेगा। ऑफिस में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, जिसमें सफलता मिलने की संभावना है। अगर आप राजनीति में हैं तो यश प्राप्त होगा।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 1

कन्या राशि वालों आपकी पारिवारिक ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी होने के संकेत हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आज आपको परिश्रम से ज्यादा फायदा मिलने की सम्भावना रहेगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। रिश्ते में मधुरता आएगी। आज आप अपने फैमिली के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते है।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 7

तुला राशि वालों आर्थिक स्थिति काफी शानदार होने वाली है। बिज़नेस के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। शेयर बाज़ार या ज़मीन संबंधी काम में पैसा लगाने से फ़ायदा मिल सकता है। रिसर्च या एकाउंट्स के क्षेत्र से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा है। आपका वैवाहिक जीवन काफी मधुर रह सकता है। जीवनसाथी से आपको ढेरों खुशियां मिल सकती हैं।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 8

वृश्चिक राशि वालों आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज आपकी आमदनी बढ़ सकती है। आय के नए दरवाजे मिल सकते हैं। आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र-सहयोगी की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

धनु राशि वालों आज खोया हुआ विश्वास आप वापिस पा लेंगे। बिज़नेस में पैसा लगाने से आपको फ़ायदा मिल सकता है। अगर शेयर बाज़ार से जुड़े हैं तो अच्छे फ़ायदा मिलने की उम्मीद बन रही है। आप नई संपत्ति या गाड़ी खरीद सकते हैं। कार्य-स्थल पर आपके कार्य में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देना होगा। जो व्यक्ति जॉब की तलाश में है उनकी आज तलाश पूरी होगी।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 2

मकर राशि वाले शिक्षकों के लिए दिन बढ़िया है। स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आज मेहनत से ज्यादा फल मिलेगा। बिज़नेसमैन को खुशी मिल सकती है। ऑफिस में प्रमोशन मिलने के चांसेस हैं। काम पर पूरा ध्यान लगाएं, सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 5

कुम्भ राशि वालों आज फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। थोड़ी सी मेहनत पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। सभी परेशानियों को आसानी से हल लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घऱ से निकलने से पहले माता का आशीर्वाद लें। बस आज अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 6

मीन राशि वालों आज आपके बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी लेकिन अपने बिज़नेस पार्टनर से थोड़ा संभल कर रहें। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन करा सकते हैं। समाज, फैमिली और व्यवसाय में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 4

इस मंदिर में पुरुषों को दर्शन के लिए बनना पड़ता है महिला (देखें VIDEO)
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!