Kundli Tv- शुक्र लाएगा आप में निख़ार, इस शुक्रवार मिलेगा प्यार का उपहार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Jul, 2018 02:28 PM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी काम में हाथ आगे बढ़ाएंगे, वो आपके लिए शुभ होगा लेकिन दूसरों पर डिपेंड होने के बजाए, अपना काम खुद करें, तो फायदा होगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी काम में हाथ आगे बढ़ाएंगे, वो आपके लिए शुभ होगा लेकिन दूसरों पर डिपेंड होने के बजाए, अपना काम खुद करें, तो फायदा होगा। आज के दिन लाइफ पार्टनर को कुछ गिफ्ट दें इससे आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आफ़िस में आप टीम लीडर के रूप में सामने आएंगे। सुबह शिव जी को जल चढ़ाने से लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज आपको कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। जो लोग  कामकाजी नहीं है उनके लिए आज का समय अनुकूल है उन्हें आज कोई काम मिल सकता है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ काम या किसी की शादी में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। लोगों से मेल-जोल बढ़ाने के लिए ये दिन शुभ है। आज आपके जीवन में किसी प्रिय के आने की संभावना है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8

मिथुन राशि वाले आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका अधिकतर समय आज घर पर ही बीतेगा लेकिन बच्चों के काम के लिए आपको थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। दूसरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे। पिता के आशीर्वाद के साथ दिन की शुरुआत करें, जरूर सफलता मिलेगी। आज किसी तरह के विवाद में फंसने से बचें, तो ही अच्छा रहेगा। किसी ब्राह्मण को दान-दक्षिणा दें।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 6

कर्क राशि वालों को आज काम में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आज किसी और के विवाद में न पड़े, अपने काम पर ध्यान दें। प्रेम-सम्बन्धों के बारे में सतर्क रहें। साथी से अनबन हो सकती है। आज कोई खुशी दरवाजे पर आने वाली है, अवसर बिल्कुल भी न छोडें, इस अवसर से आपका राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। गणेश जी का ध्यान करें और धैर्य से काम लें, आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप पर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। किसी काम से आपको धन की प्राप्ति होगी, जिसका आपको अंदाजा भी नहीं है तो अचानक मिले धन से आज आप प्रसन्न रहने वाले है। बदलते मौसम में अपना ध्यान रखिए। आज बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूले, इससे आपको तरक्की जरूर मिलेगी।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 9

कन्या राशि वालों के लिए आज तरक्की के रास्ते खुलेंगे, इन्हें नौकरी से संबंधित कोई ऑफर मिल सकते हैं, अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज सुधार होगा। आज बाहर की कोई चीज़ खाने से बचें। लक्ष्मी जी आज आप पर प्रसन्न हैं। बैंक का कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और वित्तीय दिक्कतें दूर होंगी। इस राशि के विद्यार्थियों को मनचाही सक्सेस पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 3

तुला राशि वाले आज अपने सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे पूरा कर लेंगे। नए प्रेम-संबंध जुड़ेंगे। अगर आपका बिज़नेस साझेदारी
में चल रहा है तो आपका साथी आप को धोखा दे सकता है। दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप संभाल लेंगे। विघ्न हर्ता गणेश भगवान की आराधाना करें, सब ठीक होगा। आज के दिन माता का आशीर्वाद लेकर ही घर के बाहर निकलें।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वालों आज नया काम शुरु करने के लिए अच्छा दिन है। बिज़नेस से जुड़े हैं तो आज आपको फायदा हो सकता है। अपने काम से जुड़ी चीजों की आज योजनाएं बनाएंगे। बच्चें और बूढ़े अपनी सेहत का ख्याल रखें। बदलते मौसम में कोई बीमारी आपको पकड़ सकती है। बिना वजह की बातों पर ध्यान न दें, अपना काम करें। किसी की मदद करने का सौभाग्य भी आज आपको मिल सकता है, जिससे आप गर्व महसूस करेंगे।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 5

धनु राशि वाले आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस में आप खुद को अच्छा साबित करने में कामयाब रहेंगे और सब आपकी प्रशंसा करेंगे, जिससे आपको अपने ऊपर गर्व होगा। जिम्मेदारियों का भार ज्यादा रहेगा, लेकिन आप उसे अच्छी तरह से मैनेज कर लेंगे। धन का योग है, कहीं से पैसे मिल सकते हैं। मकान या फिर कोई जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान आज पढ़ाई से भटक सकता है। मंदिर में जाकर हनुमान जी का सिंदूर माथे पर लगाएं।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 1

मकर राशि वालों आज आप का दिन बेहद शुभ है। आज का दिन खुशी से बिताएंगे। आपके बिगड़े काम बनेंगे। आज परिवार के लोगों के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। अपने जीवन साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। लव मेट से नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी पर विश्वास करके उसकी बातों में न आए, अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नई चीजों को जानने की उत्सुकता बढ़ेगी।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 7

कुंभ राशि वालों को अपनी जॉब को लेकर चिंता बनी रहेगी लेकिन आज आपको नए जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपसे घर में कोई मिलने आ सकता है। हनुमान जी की पूजा करने और उनको मन में याद करने से कार्यों में आ रही बाधा का समाधान होगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 6

मीन राशि वालों के लिए आज का समय अच्छा है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कोई मनचाही चीज़ आपको गिफ्ट में मिल सकती है या आप किसी और को गिफ्ट दे भी सकते हैं। कोर्ट में चल रहे मुक़दमे के कारण आपको किसी अन्य वकील की राय लेनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को आगे के करियर के बारे में फैसला लेने में दिक्कत होगी। किसी सीनियर की मदद ले सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित कर प्रणाम करें, सफलता जरूर मिलेगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 4

यहां फोन से लगती है भक्तों की अर्ज़ी (देखें VIDEO)

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!