Kundli Tv- सूर्य बदलेंगे अपनी चाल, किसके जीवन में आएगा भूचाल

Edited By Jyoti,Updated: 15 Jul, 2018 10:16 AM

मेष राशि वालों आज की बिज़नेस यात्रा सफल होगी। आपकी ख्याति, प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें, सुख-समृद्धि बढ़ेगी। प्रेम, दांपत्य संबंधों के लिहाज से अपनी भावनाओं का इज़हार करने के लिए आज का दिन अच्छा है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज की बिज़नेस यात्रा सफल होगी। आपकी ख्याति, प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें, सुख-समृद्धि बढ़ेगी। प्रेम, दांपत्य संबंधों के लिहाज से अपनी भावनाओं का इज़हार करने के लिए आज का दिन अच्छा है अगर आप केपेटिल इन्वेसेटमैंट करने के बारे में सोच रहें तो उसके लिए भी समय शुभ है।आज आप सारा दिन खुशनुमा रहेंगे।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

वृष राशि वालों आज आपका यात्रा पर जाना फायदेमंद साबित हो सकता है। मेहनत व परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें, फायदा मिलेगा। अपनी कमजोरी लोगों को न बताएं, फायदा उठा सकते हैं। बिजनेसमैन के लिए दिन बहुत अच्छा है।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 6

मिथुन राशि वालों आज भगवान में गहराई से आपकी आस्था बढ़ेगी। आज राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। आज किसी महिला का आशीर्वाद आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा। आज आप जमीन और मकान खरीदने का विचार कर सकते हैं। कोई नया काम मिलने वाला है, जिससे बिज़नेस और भी तरक्की की ओर बढ़ेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 9

कर्क राशि वालों आज आप अपने पुराने दोस्तों से मिलेंगे। उनके साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके बच्चे आपका काम में हाथ बटाएंगे जिससे आपका काम समय से पहले निपट जाएगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे, प्रमोशन मिलने के भी चांसेस हैं। इस राशि की महिलाएं पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगी।
शुभ रंग- लाल   शुभ नंबर- 6

सिंह राशि वालों आज नई नौकरी मिलने का योग है। आज आर्थिक स्थिति थोड़ी टाइट रहेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स आज पूजा पाठ में लगे रहेंगे। अगर आप रेन्ट पर रहते हैं तो लैन्डलॉर्ड से आपके रिलेशन बेहतर होंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी, सारे पारिवारिक मतभेद भी खत्म हो जाएंगे।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 8

कन्या राशि वालों आज परिश्रम करने से आपका काम सफल होगा। अपने ज्ञान और बुद्धि बल का इस्तेमाल करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। मांगलिक कार्यों में जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है। मन में कुछ कर दिखाने का जुनून पैदा होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपको दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग- मेंजटा   शुभ नंबर-

तुला राशि वाले अपने काम को समय पर पूरा करेंगे। आज व्यापार में नए एग्रीमेंट साईन न करें। आज घर में कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। माता-पिता और जीवनसाथी के साथ चल रहे तनाव आज दूर होंगे। धैर्य व सहनशीलता से काम करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। आज हनुमान जी पर सिदूंर चढ़ाने से भय का नाश होगा।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 4

वृश्चिक राशिवालों आज का दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। लव लाइफ में काफी बदलाव आ सकते हैं। आज अच्छे लोगों से मुलाकात होगी जिनसे आपको सही मार्ग दर्शन और सही दिशा मिलेगी। अगर आप पीतल या खाने पीने की चीजों का व्यवसाय करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 4

धनु राशि वालों मुश्किल कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। अपने विचार पॉजिटिव रखें। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। बिज़नेस में हर तरफ से मुनाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहें हैं। इस राशि के बुजुर्गों का धार्मिक कामों में अधिक मन लगेगा जिससे आप घर में पॉजिटिविटी का अनुभव करेंगे
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 6

मकर राशी वालों को मान-सम्मान मिलेगा। कश्मकश दूर होगी, व्यावसायिक क्षेत्र में आशानुकूल सफलता के योग बनेंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। लोगों से मिले तथा अपनी प्रतिष्ठा, पहुंच में बढ़ोत्तरी का पूरा फायदा उठाएं। विदेश से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज गाड़ी पर खर्च हो सकता है तो वाहन की गति पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर-

कुम्भ राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करना चाहिए। कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में धन, वाद-विवाद के विषय को टालें। आज घर में सभी का मूड बहुत अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने के लिए आज समय शुभ है। दुश्मनों पर कड़ी नज़र रखें, हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों को आज नई सफलता मिलने से खुशी होगी। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। काम की गति बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर मामलों को समझदारी से हल करेंगे। सभी मुश्किले आसान होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। लवमेट के साथ जेट पर जा सकत हैं।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 5

पूजा के समय नारियल का खराब होना देता है ये संकेत (देखें VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!