Kundli Tv- ये मंगलवार कैसे लाएगा जीवन में समृद्धि की बहार

Edited By Jyoti,Updated: 17 Jul, 2018 07:48 AM

मेष राशि वालों आज पॉलिटिकल सेक्टर में आपकी खास पहचान बनेगी। हर काम में दोस्तों से मदद मिलेगी। आपके बड़े भाई को जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। इस राशि की महिलाएं जीवन में आगे बढ़ेंगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज पॉलिटिकल सेक्टर में आपकी खास पहचान बनेगी। हर काम में दोस्तों से मदद मिलेगी। आपके बड़े भाई को जबरदस्त धन लाभ हो सकता है। इस राशि की महिलाएं जीवन में आगे बढ़ेंगी। घर के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लें, बिगड़े काम भी बन जाएंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए काफी अच्छा है। फैमिली मेम्बर्स के साथ किया गया काम सफल होगा। आज आप आध्यात्मिक हाई महसूस करेंगे और भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। काम में फायदा होगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले मां का आशीर्वाद जरूर लें।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 3

मिथुन राशि वालों आज आप अपनों से सतर्क होकर कर रहें कोई रिश्तेदार ही आपको धोखा दे सकता है। आज आपको स्वास्थ सम्बन्धी परेशानी हो सकती हैं। पैसों को संभाल कर खर्च करें। आज किसी बात को लेकर आपके मन में असमंजस्य बना रहेगा। आपके घर नई खुशियों का आगमन भी हो सकता है। आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।
शुभ रंग- गहरा नीला  शुभ नंबर- 1

कर्क राशि वालों आज आप तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम तक आप इस मानसिक तनाव से बाहर आ सकते हैं। आज आपको कारोबार और नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने क्रोध पर शान्ति बनाएं रखें वरना आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज पशु-पक्षियों को भोजन कराएं।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों आज घर से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज पेरेंट्स का आशीर्वाद लेना बिल्कुल न भूलें। बेवजह किसी से उलझने की कोशिश न करें। आज गाय को एक रोटी खिलाएं, विशेष फायदा होगा। इंजीनियर्स को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

कन्या राशि वालों आज किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी दूर स्थान या विदेश से प्यार भरा तोहफा भी आज मिल सकता है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। पड़ोसियों को नमस्कार करें, हर काम में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों आज आप को मान-सम्मान मिलेगा। आज आप नए लोगों से रिश्ते जुड़ेंगे। आज आपको उधार और पुराना पैसा मिल सकता है। आज आप नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपको व्यवसाय में लाभ मिल सकता है और अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 6

वृश्चिक राशि वालों आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। परिवार के साथ टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे खेल-कूद और मौजमस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। ये ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होने वाला है। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आज किसी मुसीबत या षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या होने के कारण आज आप थकान महसूस करेंगे। आज आप लापरवाही बिलकुल ना करें वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अधिक खर्चा करना पड़ सकता है जिससे आपकी अर्थव्यवस्था कमजोर हो सकती है। आज आप को यात्रा में कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 1

मकर राशि वालों आज आपके बिगड़े काम बनेगें तथा अधिकारियों से आपकी मित्रता के कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश में जुड़ें लोगों को सफलता या शुभ समाचार मिल सकता है। आज सूर्य को नमस्कार कर के घर से निकलें। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। आज आपको काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं।     
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 8

कुम्भ राशि वालों आज व्यावसायिक यात्रा का योग है और निश्चित ही आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में आज अपनी योग्यता साबित करने का दिन है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह का योग भी बन रहा है साथ ही विवाहित लोगों को अपने साथी से खूब प्रेम मिलेगा।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 3

मीन राशि वालों आज आप संघर्ष एवं कार्य शक्ति से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपकी अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। माता-पिता और आपके मित्र आपका सहयोग करेंगे जिससे आप धन कमाने के नए अवसरों को प्राप्त कर सकेंगे। आज मीन राशि वाले मजदूर व्यक्तियों की सेवा करें।   
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 7

ज़िंदगी के बंद रास्तों को खोल सकती है ये चीज़ (देखें VIDEO)
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!