Kundli Tv- इस शनिवार को शनि का न्याय किस राशि पर पड़ेगा भारी

Edited By Jyoti,Updated: 21 Jul, 2018 08:57 AM

मेष राशि वालों आज कुछ बड़ी योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। निवेश करने से पहले भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। आज अफवाहों से थोड़ा दूर रहें। आप अपने दोस्तों के साथ कही बाहर घुमने जा सकते हैं। बिज़नेस में आपको बढ़ोत्तरी मिलेगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज कुछ बड़ी योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। निवेश करने से पहले भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। आज अफवाहों से थोड़ा दूर रहें। आप अपने दोस्तों के साथ कही बाहर घुमने जा सकते हैं। बिज़नेस में आपको बढ़ोत्तरी मिलेगी। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

शुभ रंग- ग्रीन शुभ नंबर- 7


वृष राशि वालों आज आप ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करेंगे। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि इससे आपके व्यवहार में भी बदलाव आएगा। अपने कार्य के प्रति डेडीकेटिड रहेंगे। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। 

शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 8


मिथुन राशि वालों आर्थिक तौर पर आज का दिन आपको शानदार सफलता दे सकता है। सेहत के लिहाज से समय आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी और अपने हर काम को पूरा करने में सफल होंगे। आपके मां से रिश्ते और भी बेहतर होंगे। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।

शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 3


कर्क राशि वालों अगर आप जल सम्बन्धी और दूध उत्पाद से जुड़ा कोई बिज़नेस कर रहे हैं तो आपको आज धन लाभ हो सकता है। आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा,  लेकिन आंख मूंदकर किसी मित्र पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। शिक्षा के मामले में बच्चे आपका नाम रौशन करेंगे। जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। 

शुभ रंग- ब्लैक शुभ नंबर- 6
 

सिंह राशि वालों आज आय के कुछ नए स्रोत सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के माध्यम से भी धन लाभ होने की सम्भावना रहेगी। आर्थिक लाभ कमाने के लिए आप कोई यात्रा भी कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अपने प्रेमी को मनपसंद गिफ्ट दें, रिश्ते में मधुरता आएगी।

शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 2


कन्या राशि वाले कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लम्बे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। क़रीबी मित्रों और व्यापारिक सहयोगियों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।

शुभ रंग- ब्राउन  शुभ नंबर- 7


तुला राशि वालों नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का फल प्रमोशन के तौर पर मिल सकता है। आर्थिक स्तर पर गुड न्यूज़ मिलने की सम्भावना है। निवेश के लिए यह समय उत्तम चल रहा है। लॉटरी या सट्टे में पैसा लगाने से बचें तो बेहतर होगा। प्रतियोगी छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता बरक़रार रहेगी। 


शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 9


वृश्चिक राशि वाले उच्च शिक्षा और रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत से ज्यादा बेहतर रिजल्ट्स मिलेंगे। आज आपका मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। हर काम में दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। घर के लिए कुछ आवश्यक सामान की खरीदारी में भी पैसे ख़र्च होंगे। 

शुभ रंग- अासमानी नीला शुभ नंबर- 1


धनु राशि वालों आज घर के बच्चों के लिए दिन बहुत बढ़िया है। आज नई नौकरी मिल सकती है। मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण हो सकते है। घर में मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके रिलेशन पहले से अधिक बेहतर होंगे।

शुभ रंग- ग्रीन शुभ नंबर- 4


मकर राशि वालों अपने परिवार वालों की हर तरह से मदद करेंगे। आपकी आज की सफलता में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाहित जोड़े एक-दूसरे को फूल दें, इससे आपका रिश्ता और भी मज़बूत होगा। फ़िटनेस के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी। घर के बुजुर्ग अगर बीमार हैं तो उनकी हेल्थ में सुधार आएगा।

शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 7
 

कुंभ राशि वालों आज तकनीकी क्षेत्र में पढ़ने वाले जातकों के लिए समय खूब अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातक में अपनी क्षमता से ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन वे काम आज ही निपटा लेंगे। अपने सहकर्मियों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे और आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों के विदेश यात्रा के भी योग बने हुए हैं। 

शुभ रंग- गोल्डन शुभ नंबर- 2


मीन राशि वालों ये समय छात्र वर्ग के लिए कड़ी मेहनत करने का है। शिक्षा में आपकी धीमी गति से प्रगति होगी। तरोताज़ा रहने के लिए सैर-सपाटे पर जाएं। आज अपनी फेमिली के साथ शाम को डिनर पर जा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास धन कमाने में सहायक रहेगा। 

शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 6
कैसे करें गुप्त नवरात्र पर त्रिपुरा भैरवी की साधना (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!