Kundli Tv- इस बुधवार होगा चमत्कार गणपति खोलेंगे रिद्धि सिद्धि के द्वार

Edited By Lata,Updated: 25 Jul, 2018 08:09 AM

मेष राशि वालों आज आप सूझबूझ से कारोबार में नई क्रान्ति लाएंगे। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आप सूझबूझ से कारोबार में नई क्रान्ति लाएंगे। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। माता पिता के आशीर्वाद से मनोबल बढ़ेगा। नई प्रोपर्टी खरीदने के लिए आज एक बढ़िया दिन है। बच्चों की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। 
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 8

वृष राशि वालों के परिवार में माहौल आज मधुर रहेंगे और आज आपके घर में मेहमान भी आएंगे। इस राशि के छात्र अपना रवैया बदलेंगे। आज आपको नए प्रोपोजल और प्रोजेक्ट मिलेंगे, सोंच समझकर फैसला करें। आज दोस्तों के साथ गलतफ़हमी होने से आप थोडा सा उदास रहेंगे।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 3

मिथुन राशि वालों बच्चों के स्वभाव को लेकर मन में चिन्ता बनी रहेगी। पिता का प्रेम और आशीर्वाद पाकर मन को कुछ शान्ति मिलेगी। नौकरीपेशा है तो ट्रांसफर होने की आशंका है। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 1

कर्क राशि वालों आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जो लोग नौकरी कर रहें हैं आज उनके लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। आज आपको कार्यस्थल पर सम्मानित भी किया जाएगा। आज आपको किसी को उधार पैसे देने पड़ सकतें हैं। रोमांस के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 3

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन गिफ्ट लेकर आया है, आपका विवेक जाग्रत है, आपको बॉस से ईनाम मिल सकता है। पारिवारिक मतभेद को अपनी समझ से सुलझा लेंगे। प्रोपर्टी बेचने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। छात्र अगर समय का सदुपयोग करेंगे तो कामयाब होंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 5

कन्या राशि वालों आज सितारे आप पर मेहरबान रहेंगे, आज आपकी सारी विशेज पूरी होगी। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन पिता की सेहत को लेकर मन में चिन्ता बनी रहेगी। भाई बहनों से रिलेशन्स अच्छे रहेंगे। बच्चों के व्यवहार से आज आप थोड़ा दुखी रहेंगे, शंकर जी को जल चढ़ाने से सुख सौभाग्य प्राप्त होगा।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 2

तुला राशि वालों आज आप पर दिन मेहरबान रहेगा। यह समय आपके लिए अनुकुल होगा। परिवार का पूरा सहयोग आपके साथ बना रहेगा। आपके पिता आपका सपोर्ट करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। शाम के टाइम आप परिवार के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं। आज का दिन खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वालों का मनोबल ऊंचा रहेगा। लम्बे समय से रुके हुए कामों को आप अपनी टैलेंट से बना लेंगे। अगर आप कारोबार से जुड़े हैं तो आपका संचार कौशल
और बेहतर होगा। नौकरीपेशा है तो बॉस से रिलेशन अच्छे होंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और आप इसका आनंद लेंगे।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 9

धनु राशि वालों आज आप अपने घर की सफाई और रिअरेंजमेन्ट पर काफी वक्त स्पेंड करेंगे, आज आपकी क्रिएटिविटी उभरकर सामने आएगी। कारोबार में तरक्की होगी, और आज सम्मानित लोगों से मुलाकात होगी। लाइफ पार्टनर से तालमेल बढ़ेगा। 
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 4

मकर राशि वालों आज आप पर दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन हावी नहीं हो पाएंगे। जो लोग कारोबार में है वो आज चिन्ता मुक्त होकर मौज मस्ती के मूड़ में रहेंगे। स्ट्रेस अपने आप ख़त्म हो जाएगा, लाइफ स्मूथ रहेगी। धार्मिक अनुष्ठानो में आपकी रूचि बढ़ेगी, आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 9

कुम्भ राशि वालों आज परिवार में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। घऱ में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है। अविवाहित लोगों की शादी और नए विवाहित लोगों को सन्तान प्राप्त हो सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा, आप किसी ऊंचे पद पर नियुक्त हो सकते हैं। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विदेश से भी धन कमाने का मौका मिल सकता है। 
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 2

मीन राशि वालों आज विदेश से रोजगार सम्बन्धी कोई अच्छी ख़बर मिलेगी। आज आप दिनभर काफी खुश रहेंगे। आज आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। आज अपने आत्मविश्वास का इस्तेमाल लाइफ को सकारात्मक बनाने में करें। आज आप जो काम हाथ में ले लेंगे, उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8

आ रहा है सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, किन राशियों पर बरसाएगा अपना कहर (देखें VIDEO)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!