Kundli Tv- सूर्यदेव आएंगे चंद्रमा के द्वार, खोलेंगे किस्मत का दरवाज़ा

Edited By Lata,Updated: 29 Jul, 2018 08:46 AM

मेष राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आप धर्म-कर्म में रूचि लेंगे। आज आपको कारोबार से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने का योग है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आप धर्म-कर्म में रूचि लेंगे। आज आपको कारोबार से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने का योग है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। पढ़ाई में दिलचस्पी बढ़ेगी। आज विदेशी संबंधों से आपको काफी फायदा हो सकता है। रोमांस के लिए भी एक बढ़िया दिन है।  
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 8

वृष राशि वालों आज आपके जीवनसाथी की उन्नति होगी। राज्य में पोजीशन मज़बूत होगी। आज आपको अपनी मां से कोई गिफ्ट मिल सकता है। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। बैंक में राशि बढ़ेगी। दोस्तों से रिलेशन्स अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4  

मिथुन राशि वालों आज बिज़नेस में नए एग्रीमेंट होंगे। आज आपके लिए एक अच्छा और बिजी दिन है। आज आपके खर्चें बढ़ेंगे। निवेश से फायदा हो सकता है। माता-पिता से मदद मिलेगी। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों के साथ अच्छा दिन गुजरेगा
शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर- 1

कर्क राशि वालों आज आपकी जॉब से जुड़ी कोई विश पूरी होगी। जीवन साथी विदेश यात्रा पर जा सकता हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बना रहा है। बिज़नेस में लाभ होगा। अविवाहित लड़के-लड़कियों की शादी आज तय हो सकती है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। घर-परिवार में सम्बन्ध मधुर होंगे।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों आज आपके सोर्स ऑफ़ इनकम बढ़ेंगे। सेहत ठीक रहेगी। जॉब में आज प्रमोशन होने के आसार हैं। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। अचानक कहीं से ढेर सारा धन प्राप्त होगा।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 4

कन्या राशि वालों नया वाहन घर ला सकते हैं जिससे आपके बच्चों के चेहरे पर खुशी रहेगी औऱ पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बड़े भाई से आर्थिक मदद मिलेगी।  इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
शुभ रंग- गहरा नीला  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों आज आप अपने आपको पावरफुल महसूस करेंगे और अपने काम से खुश रहेंगे। आज किसी को सलाह न दें। आज आप स्ट्रेस इगनोर करें। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता की सेवा से अच्छा फल मिलेगा। जो लोग आज इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं उन्हें आज सफलता जरुर मिलेगी।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

वृश्चिक राशि वालों आज अपने बिज़नेस पार्टनर से थोड़ा सतर्क रहें, नुकसान हो सकता है। इस राशि की महिलाओं को आज डेटिंग के लिए फेवरेबल दिन है। दूर की यात्रा से लाभ होगा। इस राशि के शिक्षकों और लेखकों को गिफ्ट मिल सकता है। आज आप अपने गुरु से आशीर्वाद लें तो दिन अच्छा गुजरेगा।
शुभ रंग- गोल्डन  शुभ नंबर- 9

धनु राशि वालों आज आपके अपने बिज़नेस प्लान सफल होते दिखाई देंगे। बच्चों से प्रेम बढ़ेगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। शत्रु कम होंगे। गाड़ी आज थोड़ा सावधानी से चलाएं। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

मकर राशि वालों आज सेहत के बारे में थोड़ा सतर्क रहें। आज आप धर्म से रिलेटेड कामों में उत्साह के साथ भाग लेंगे। लोग आपके मुलायम और मीठे व्यवहार की वजह से आपसे बहुत खुश रहेंगे। आप अपने इसी विनम्र स्वभाव से लोगों से अपना काम निकलवा लेंगे। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 3

कुम्भ राशि वालों आज आप आरामदायक फील करेंगे। आज आपका स्वभाव बिल्कुल लापरवाह रहेगा। आप सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की। आज आप बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आज आपका यश प्राप्ति का दिन है। आज आप जो सोच लेंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। आज आप दूसरों की मदद करेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको विदेश यात्रा का मौका मिल रहा है तो समझ लीजिए किस्मत के बंद दरवाजे खुल रहे हैंं।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 5

श्रवण के Sunday कैसे होगा भगवान शंकर के दो नेत्रों का मिलन (देखें VIDEO)


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!