Kundli Tv- हनुमान जी का आशीर्वाद समस्याओं से देगा छुटकारा

Edited By Lata,Updated: 07 Aug, 2018 10:04 AM

मेष राशि वालों आज आपको कम मेहनत में बड़ी सफलता मिलेगी। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आपको कम मेहनत में बड़ी सफलता मिलेगी। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं उनको आज शुभ समाचार मिलेगा। मेष राशि की महिलाओं को आज ढेर सा प्यार ही नहीं, प्यारा सा गिफ्ट भी मिलने वाली है। आज सवा किलो चावल दान करें।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 4

वृष राशि वालों आज आपके घर में हंसी ख़ुशी का माहौल रहेगा। कोई बड़ा पारिवारिक फैसला आज ले सकते हैं। आज आपको घर में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। आज आप किसी के आगे प्रस्ताव रखेंगे। इस राशि की महिलाओं को नए कपड़े गिफ्ट में मिलेंगे। बिज़नेसमैन को कहीं से अचानक ढेर सा धन मिलने वाला है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 9

मिथुन राशि वालों आज आपके जीवन पॉजेटिव चेंज आएगा। परिवार में भाई-बहनों की स्थिति मज़बूत होगी। आपका खर्च बढ़ेगा। बचपन के टीचर से आज मुलाकात होगी। माता-पिता से ढेर सारा प्यार मिलेगा। इस राशि की लड़कियां समूह में घूमने जाएंगी। गरीबों की मदद करें। आज भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन करें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 3

कर्क राशि वालों आज आपके इनकम के स्त्रोत बढ़ेंगे, खर्च कम होंगे। आज किस्मत का सितारा बुलंदी पर है, जो चाहते हैं उसे हासिल कर लेंगे। कठिन से कठिन समस्या का हल चुटकियों में निकाल लेंगे। इस राशि के डाक्टर के लिए शुभ समय है। सम्मान मिलने का योग है। आज कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

सिंह राशि आप आप काफी उत्साहित रहेंगे। आज आपके मन में कोई याद बनी रहेगी। धार्मिक काम में पैसे दान में देंगे। भाई-बहनों के रिश्तों में मजबूती आएगी। संपत्ति के लिए आज अच्छा दिन है। आज शाम आप अपने किसी खास दोस्त के घर घूमने जाएंगे। माता की सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2

कन्या राशि वालों आज आप दिन भर किसी को याद करते रहेंगे। मन काफी परेशान रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बिज़नेस के लिहाज से समय शुभ है, जल्द ही आपको में नए ठेके हासिल होंगे। बड़े भाई से मदद मिलेगी। गाड़ी की पार्किंग सुरक्षित क्षेत्र में ही करें। माता को पीले फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 7

तुला राशि वालों आज बिज़नेस में कोई बड़ा फैसला लेंगे। कोई नया बिजनेस शुरु करने की प्लानिंग करेंगे। जो लोग खाता और वित्त सेक्टर में काम कर रहे हैं उनके लिए शुभ समय है। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। आज हल्दी का एक टुकड़ा साथ लेकर घर से निकलें।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 1

वृश्चिक राशि वालों आज धन लाभ का प्रबल योग है। इस राशि के रिटेलर को फायदा होगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। इस राशि की लड़कियां आज मौजमस्ती में बिजी रहेंगी और इस राशि के बच्चों को ढ़ेर सारी खुशियों के साथ गिफ्ट मिलने का योग है। सोने से पहले भगवान गणेश का स्मरण करना न भूलें।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 8

धनु राशि वालों आज का दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। जो उम्मीद करेंगे वो नहीं होगा और जो नहीं करेंगे वो हो जाएगा। आज आप अपना सकारात्मक रखेंगे और आपके इसी स्वभाव के कारण सभी आपसे प्रभावित रहेंगे। इस राशि के बुजुर्ग भी आज काफी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी को उपहार देंगे। माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 3

मकर राशि वालों आज आपके मन में नए विचार आएंगे। किसी से ईर्ष्या न करें। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। इस राशि की महिलाओं के जीवन में बदलाव आएगा। आप यदि थोड़ा जोखिम उठाएंगे तो ज्यादा फायदा होगा। विरोधियों को पीछे छोड़ते हुए आप आगे बढ़ेंगे। बड़े बुजुर्ग से आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 1

कुम्भ राशि वालों आज आप अपने काम में बिजी रहेंगे। सामाजिक काम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है। दोस्तों से सहायता मिलेगी। बच्चों की किसी मुसीबत का हल निकाल लेंगे। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। माता लक्ष्मी को सफे़द फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 5

मीन राशि वालों आज यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के बच्चों का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। लवमेट से मुलाकात होगी। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। इस राशि के बुजुर्गों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। माता के मंदिर में दीपक जलाएं। आपके सुख और सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 9

इन राशियों के लोग दूसरों पर लुटाते हैं पैसा (देखें VIDEO)


  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!