Kundli Tv- सावन की इस मास शिवरात्रि पर किसका खुलेगा Jackpot !

Edited By Lata,Updated: 09 Aug, 2018 08:52 AM

मेष राशि वालों आज जो बोलेंगे वो सच साबित होगा। जीवन साथी से कोई ज्वेलरी गिफ्ट मिलने वाली है। आज का समय आपके लिए अच्छा है। वर्क प्लेस पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। महिलाओं का सितारा भी आज चमक रहा है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज जो बोलेंगे वो सच साबित होगा। जीवन साथी से कोई ज्वेलरी गिफ्ट मिलने वाली है। आज का समय आपके लिए अच्छा है। वर्क प्लेस पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। महिलाओं का सितारा भी आज चमक रहा है अगर आप घर से दूर रहते हैं तो अपने पिता से बात जरूर करें और उनका आशीर्वाद लेकर ही कोई काम शुरु करें।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

वृष राशि वालों सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। संतान के काम से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका परचम लहराएगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। आज आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।आपके नए संपर्क का फायदा आपके बिज़नेस में होगा। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 5

मिथुन राशि वालों आज आप नए प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। इस राशि की महिलाओं के जीवन में मधुर बदलाव आने वाला है। आज आप डेटिंग पर जा सकते हैं। फैमिली के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 7

कर्क राशि वालों आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे वो काम आपका पूरा होगा। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है। स्टडी  में मन लगेगा। नए मुकाम हासिल करने में आप सफल होंगे। विदेश से या दूर स्थान से अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि की महिलाओं का समय पूजा-पाठ में गुजरेगा।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 4

सिंह राशि वालों आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी, खर्च कम होगा। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वो आज इस कोशिश में लगे रहेंगे कि आपका नुकसान हो। बिज़नेस में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। आपका पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट बढ़ेगा। इस राशि की महिलाएं आज शॉपिंग करने जाएंगी। आज आप बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदेंगे। पिता की सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

कन्या राशि वालों आज आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा, भाग्य आपके साथ है। प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ संकेत मिल रहे हैं। गाड़ी पर खर्च हो सकता है। इस राशि की लड़कियों के लिए शुभ समय है। नए जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है। आज आप अपने इलेक्टॉनिक सामान का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

तुला राशि वालों आज आप समझदारी से काम लें, किसी भी काम में जल्दबाजी में फैसला न लें। इस राशि की महिलाएं आज घर के साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगी। आपको अपने दोस्तों से पूरी मदद मिलेगी। अगर आप नया घर लेना चाहते हैं, तो इस संबंध में आज फैसला ले सकते हैं। भगवान गणेश का स्मरण कर अपने काम में आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 6

वृश्चिक राशि वालों आज आपकी वाणी शत्रु को भी मित्र बना लेगी। प्रॉपर्टी की सेल-पर्चेज के लिए अच्छा समय है। इस राशि की लड़कियों के लिए शुभ समय हैं। वर्क प्लेस पर मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको फोन या इमेल के जरिए कोई गुड न्यूज मिलेगी। बुजुर्गों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। गाय को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 3

धनु राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल जरूर मिलेगा। आपका सकारात्मक रवैया आपको सफलता दिलाएगा। इस राशि की महिलाओं को धन लाभ होने का प्रबल योग है। शाम को आप पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। बच्चों का भरपूर प्यार मिलेगा।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 8

मकर राशि वालों आज आप बहुत भावुक रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद करेंगे।बिज़़नेस में थोड़ा संभलकर आगे बढ़ें। आज कोई नई डील न करें, जो भी काम करें उसके बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें। आज आप नजदीक की यात्रा पर जा सकते हैं। माता को लाल चुनरी अर्पित करें। 
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 4

कुंभ राशि वालों आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। आपके विचारों में इसकी साफ झलक दिखेगी। जो लोग कुंवारे हैं उनको शादी के अच्छे प्रस्ताव आज मिलेंगे और जो लोग मैरिड हैं उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। गाड़ी सावधानी से चलाएं। सेहत पर ध्यान दें, ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 2

मीन राशि वालों विदेश यात्रा के योग है। आज आप नया बिज़नेस शुरु कर सकते हैं। किसी पुराने जमीन जायदाद के मसले में आपको कामयाबी मिलेगी। इस राशि की लड़कियां शॉपिंग करने जाएंगी। आज होने वाले संपर्क का फायदा आपको आगे मिलेगा। आज आप अपनी बहन की पैसों से मदद करेंगे। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट दें।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 3
इन राशियों के लोग दूसरों पर लुटाते हैं पैसा (देखें VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!