Edited By Lata,Updated: 24 Aug, 2018 09:18 AM
मेष राशि वालों आज आपको जिंदगी से थोड़ा लड़ना पड़ेगा, उसके बाद सफलता जरुर मिलेगी। आप लाभ और हानि के सोच विचार में पड़े रहेंगे।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आपको जिंदगी से थोड़ा लड़ना पड़ेगा, उसके बाद सफलता जरुर मिलेगी। आप लाभ और हानि के सोच विचार में पड़े रहेंगे। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा फिर भी आपको अपनी उदासी से खुद ही लड़ना पड़ेगा।
शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 5
वृष राशि के जो लोग शेयर मार्केट में हैं उन्हें आज थोड़ी सी सावधानी बड़ा मुनाफा दे सकती हैं। जो लोग विदेश यात्रा करना चाहते हैं उनका रास्ता साफ़ है। जो लोग शस्त्र के बिजनेस में हैं उन्हें आज कोई बड़ी अंतरराष्ट्रीय सौदा मिल सकता है।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 2
मिथुन राशि वालों आज आपको हर तरफ से सराहना मिलेगी। लोग आपके काम और आपके नेचर की तारीफ करेंगे। आज आप अपने काम को बेहद संजीदगी से अंजाम देंगे। जल्दबाजी में अपना ही नुकसान कर लेंगे। बुजुर्गों की जरूरतें पूरी करने की कोशिश करेंगे तो सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- मेंजटा शुभ नंबर- 8
कर्क राशि वालों आज आपका दिन एक सामान्य रूप से शुरू होगा। किसी मित्र से शुभ सूचना मिलेगी। दोस्तों के सर्कल में कोई नया नाम जुड़ सकता है। आज प्रशंसकों की कमी नहीं रहेगी। अभिनंदन भी बहुत मिलेंगे।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 6
सिंह राशि वालों आज आप दूसरों की परेशानियां को हल करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप धनी लोगों की तरह महसूस करेंगे। आज आपका जो मन करेगा वो करेंगे। आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 4
कन्या राशि वालों आज आपको जीवनसाथी से ढेर सारा प्यार मिलेगा। आपको बच्चों की तरफ से भी गिफ्ट मिल सकता है। आज समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा लेकिन दूसरों से बातचीत करने में और सलाह देने से पहले थोड़ा सोच लें। आज आप गौरवान्वित महसूस करेंगे।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 3
तुला राशि वालों आज आप व्यापार की प्लानिंग में बिज़ी रहेंगे। ठेकेदारों को किसी लड़ाई-झगड़े का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को कुछ दूर का सफ़र करना पड़ेगा। किस्मत किसी मामले में जीत दिलाएगी। घर में बिजली का कोई सामान ख़राब हो सकता है।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर- 9
वृश्चिक राशि वालों आज आपके जॉब में कोई चेंज होगा। अपने बच्चों से किया हुआ वादा पूरा करेंगे। आज आप अपने किसी क्लोज फ्रैंड से मिलेंगे। आज आप अपनी पत्नी की सूझ-बूझ से कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। व्यवसाय में नई क्रांति आएगी।
शुभ रंग- आसमानी नीला शुभ नंबर- 1
धनु राशि वालों आज आपका व्यवसायिक ग्राफ कभी ऊपर कभी नीचे होता रहेगा। आज दोस्तों से थोड़ी खटपट हो सकती है। दुश्मनों पर नज़र रखनी पड़ेगी नहीं तो वो आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। व्यर्थ में किसी मतभेद में न पड़ें।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 4
मकर राशि वालों आज आपके घर का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। संतान पक्ष से आज संतुष्ट रहेंगे। बच्चों का सहयोग आपको शांत रखेगा। आज आप कुछ निवेश करने वाले हैं। आप अपने आत्मविश्वास से एक नई मिसाल कायम करेंगे।
शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 9
कुम्भ राशि वालों आज आप राजनीति के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज आप लोगों से मधुरता से पेश आएंगे। आज आप मुश्किल लक्ष्य सहज ही प्राप्त कर लेंगे। नए काम के प्रस्ताव मिलेंगे लेकिन आज ज़िम्मेदारियों से भागे मत। आज लोगों की मदद से बड़ा मुकाम हासिल करेंगे।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 7
मीन राशि वालों आज आप जरा गरम मिजाज के रहेंगे और इससे आपको फायदा भी होगा। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र में हैं उन्हें सिद्धि प्राप्त होगी। आज भाई बहनों से बिगड़े सम्बन्ध सुधर जाएंगे। धर्म पर खर्च करने से कोई मनोकामना पूरी होगी।
शुभ रंग- समुद्री हरा शुभ नंबर- 2
क्या आपके घर में भी है इस कलर की WASHING MACHINE (देखें VIDEO)