Kundli Tv- हर्षण योगः इन राशि वालों को होगा दोगुना फायदा !

Edited By Lata,Updated: 03 Sep, 2018 09:17 AM

मेष राशि वालों के लिए आज आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आज आपके व्यापार में अकस्मात उन्नति होगी, काम से जुड़ी नई योजनाएं बनाने पर विचार कर सकते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों के लिए आज आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आज आपके व्यापार में अकस्मात उन्नति होगी, काम से जुड़ी नई योजनाएं बनाने पर विचार कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग की सेहत अगर खराब है तो आज उनकी हेल्थ में सुधार आएगा। 
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। ऑफिस में आप खुद को बेस्ट साबित करने में कामयाब रहेंगे, सभी आप की प्रशंसा करेंगे। आप पर जिम्मेदारियों का भार कुछ ज्यादा होगा लेकिन आप उसे अच्छी तरह से निभालेंगे। 
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 8

मिथुन राशि वालों आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपका उत्साह और मनोबल ऊंचा रहेगा और बिगड़ रहे काम बन जाएंगे। आज आपका मन शांत रहेगा। आप शाम को अपने परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। 
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 1

कर्क राशि वालों का मन आज हर तरफ से प्रसन्न रहेगा लेकिन जॉब की थोड़ी चिंता बनी रहेगी, पर शाम तक सब ठीक हो जाएगा। हनुमान मंदिर में लड्डू चढ़ाएं, कामों में आ रही बाधाओं का निवारण होगा। 
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 9

सिंह राशि वालों के लिए आज समय अनुकूल है और स्थितियां आपके मुताबिक बदलती जाएंगी। इस राशि के स्टूडेंट्स आज कोई बड़ा फैसला न लें। आज बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाएं आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी। 
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 3

कन्या राशि वालों का आज का दिन फलदायी साबित होगा। पत्नी को कोई गिफ्ट दें, वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। अपने दम पर उस काम को करें, सफलता मिलेगी। वर्कप्लेस पर आज आप टीम लीडर के रूप में सामने आएंगे। 
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2

तुला राशि वालों आज का दिन आपका उत्तम रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी शुभ कार्य या शादी में जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आज लोगों से मेल-जोल बढ़ाने का दिन है।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 7

वृश्चिक राशि वाले आज हंसी-ख़ुशी अपना समय बिताएंगे। आपका ज्यादा समय घर पर ही बीतेगा। बच्चों के साथ उनके फ्यूचर को लेकर बातचीत कर सकते हैं। पिता के आशीर्वाद से कोई भी काम शुरू करें, सक्सेस जरूर मिलेगी। आपकी किस्मत का सितारा बुलंद रहेगा। 
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 4

धनु राशि वालों को आज महत्वपूर्ण कार्यों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लें, काम समय पर पूरा हो जाएगा। भगवान के चरणों में पीले फूल और कोई एक फल चढ़ाएं, सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

मकर राशि वालों आज आपको धन की प्राप्ति होगी। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है लेकिन किसी महिला के साथ होने के कारण समस्या टल जाएगी। सेहत पर ध्यान दें, बदलते मौसम की वजह से थोड़ी सी हेल्थ खराब हो सकती है। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 2

कुम्भ राशि वालों को आज आपका दिन शुभ रहेगा। लेन-देन से जुड़े सभी मसले आसानी से सुलझ जाएंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को लक्षय पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ रोमाटिंक पल बिताएंगे। 
शुभ रंग- मजेंटा  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आज आप कोई भी काम शुरू करेंगे उसे आप जरूर पूर कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने बिज़नेस के पार्टनर से थोड़ा सावधान रहें। माता को साड़ी भेंट करें और काम शुरू करने से पहले आशीर्वाद जरूर लें।  
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 8
इस महासंयोग पर कैसे श्री कृष्ण करेंगे सबकी मनोकामनाएं पूरी​​​​​​​ (देखें Video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!