सुकर्मा योग : इन 5 राशि वालों की छूट सकती है नौकरी !

Edited By Jyoti,Updated: 26 Jan, 2019 10:43 AM

today horoscope in hindi

मेष राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहने वाला है । कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आपको बड़ा फायदा होने वाला है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मेष
राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहने वाला है । कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। विवाहित किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जा सकते हैं। जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकता है। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 1

वृष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज का दिन घर में सुख समृद्धी दिलाने वाला रहेगा। आज चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। सभी दुखों का समाधान होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज छात्र राजनीति में जाने का अवसर मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रसंशा होगी। आपके सिनियरों का सहयोग आपको मिलेगा। अगर कोई वाहन खरीदने की सोच रहें हैं तो आज दिन बहुत अच्छा है। किसी मंदिर के बाहर लोगों को भोजन कराएं प्रगति के रास्ते खुलेंगें।
शुभ रंग- पीच शुभ अंक- 3

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। कोई मित्र आपके लिये बिजनेस प्रपोज़ल ला सकता है। आप उसे खुशी-खुशी स्वीकार भी कर सकते हैं। बिजनेस के नये अवसर से परिवार में भी खुशी बनी रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज स्वयं पर भरोसा बना रहेगा। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 5

कर्क राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज हर किसी को साथ लेकर चलने का दिन है। आज पारिवारिक रिश्तों में भी मिठास आयेगी। आज राजनीति के क्षेत्र में रुची रखने वाले लोगों को समाज से जुड़ने का मौका मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जीवनसाथी से अपनी खुशी बांटने से आपकी खुशी कई गुना बढ़ जायेगी। घरेलू काम भी समय रहते पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग- काला शुभ अंक- 7

सिंह राशि वालों आज आप जिस काम में हाथ आजमाएंगे। वो पूरा जरूर होगा।जिसके बाद घर में खुशहाली बनी रहेगी। और आज आप पूरा दिन बेहद उत्साहित रहेंगे। साइंस के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। नए मुकाम हासिल करने में आप सफल होंगे। विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। इस राशि की महिलाओं का समय पूजा-पाठ में गुजरेगा। गणेश जी की पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।
शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 9

कन्या राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल जरूर मिलेगा। आपका सकारात्मक रवैया आपको सफलता दिलाएगा।इस राशि की महिलाओं को धन लाभ होने के प्रबल योग है। शाम को आप पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। बच्चों का भरपूर प्यार मिलेगा। दुश्मन आपके बनते काम को बिगाड़ सकते हैं इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। आज किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से जुड़ने के लिए भी दिन बहुत अच्छा है। आने वाले दिनों में इनका अत्यधिक फायदा आपको मिलेगा
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ अंक- 2

तुला राशि वालों आज आपका समय गुडलक लेकर आया है। आज आपकी पर्सानिलिटी लोगों को बहुत आकर्षित करेगी। आज लोग आपके नेचर की भी तारीफ करेंगे। स्टूडेंट्स को मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार की ओर आपकी चिंता बढ़ी रहेगी। घर या ज़मीन लेने का सोच रहे हैं तो अच्छा मौका है। ज़मीन खरीदने से भविष्य में फायदा होगा।
शुभ रंग- ब्राउन शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि वालों आज किस्मत आपका साथ देगी।  अगर आप शेयर बाज़ार में पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने पार्टनर के साथ सोच -विचार कर लें।  आज घर में कम्प्यूटर या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। कई दिनों से अगर ट्रिप पर जाने का सोच रहे हैं तो आज प्लान बना लीजिए। सही समय है। इस ट्रिप पर जाना लाभदायक साबित हो सकता है।
शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 5

धनु राशि वालों आज का दिन आपको फायदा देने वाला है।. नया घर खरीद सकते हैं। आप अपनी पेंडिंग योजना को आज पूरा कर लेंगे। बड़े भाई से मदद मिलेगी। आज भाई से रिश्ता और भी मजबूत होगा। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है।. आज आप जीवनसाथी के साथ टूर पर जा सकते हैं। काम में बॉस का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- गहरा नीला शुभ अंक- 8

मकर राशि वालों आज पूजा-पाठ में आपका मन लगा रहेगा। धार्मिक स्थान पर कुछ दान करेंगे। इस राशि की महिलाएं आज सोशल वर्क में पार्टिसिपेट करेंगी। परिवार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में संतुलन बनाकर रखना होगा। धैर्य से काम लें, सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। आज आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। आज फैमिली में हंसी ख़ुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग- ग्रीन शुभ अंक- 4

कुंभ राशि वालों आज आपके दूर दराज से मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज पूरे दिन आप व्यस्त रह सकते हैं। शाम को पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। ऑफिस में बॉस से काम को लेकर तारीफ मिल सकती है। सहयोगी भी आज आपके काम की तारीफ करते थकेंगे नहीं। जिससे आपके मन में उत्साह बनी रहेगी।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 6

मीन राशि वालों आज आप सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे। बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी बात पर कोई नाराज़ हो सकता है। इसलिए वाणी पर थोड़ा संयम रखें। दोस्तों से थोड़ा संभल कर बात करें, उनसे फ्रैंडली विहेवियर दिखाएं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ अंक- 7
मौत को दावत देता है इस समय पिया गया पानी ! (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!