आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Lata,Updated: 29 Jan, 2021 04:41 PM

today s birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत शुभकामनाएं। 29 जनवरी में जन्में व्यक्तियों

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत शुभकामनाएं। 29 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। ये लोग मुख्यतः फैसलें अपनी भावनाओं के आधार पर लेते हैं। जिसके कारण इन्हें बहुत बार नुकसान का सामना करना पड़ता है। फिर भी मूलांक 2 वाले कभी किसी और को नुकसान पहुंचाने के बारे में नहीं सोचते। ये लोग हमेशा दिल से दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। जल्दी से किसी को किसी काम के लिए ना नहीं कह पाते। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों से बहुत जल्दी भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं तथा उन्हें अपनी जिंदगी का हिस्सा मानने लगते हैं। अपने इस व्यवहार के कारण मूलांक 2 वाले जातकों को बहुत बार दुख व कष्ट भी उठाना पड़ता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है। इन लोगों को कई बार एक अच्छे कवि के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों का पढ़ाई में मन लगता है एवं इनकी एकाग्रता शक्ति भी मजबूत होती है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्तो की मधुरता बनाए रखने के लिए वाणी में मिठास लाएं। फरवरी का महीना किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। आप मनोबल में वृद्धि का अनुभव करेंगे। परंतु कार्यों में अनुमानित समय से देरी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य थोड़े विलंब से होंगे।
PunjabKesari
मार्च के महीने का समय शुभ है। आपकी भावनात्मकता में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। कोई ऐसी बात न करें जिसके कारण आपको बाद में पछताना पड़े। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आपको मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। पैसा उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जून के महीने में व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। किसी भी बड़े फैसले के दौरान आपको बल अथवा बुद्धि दोनों के मध्य सामंजस्य स्थापित करना होगा। जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। आप खरीदारी पर अधिक व्यय करेंगे। जिसके चलते नकदी धन की कमी हो सकती है। अगस्त के महीने में व्यापार सम्बंधित यात्राएं करनी पड़ सकती है। पिता के साथ चला आ रहा वैचारिक मतभेद किसी समझौते पर पहुंच सकता है। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। सितंबर के महीने में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में घर में आयोजित मांगलिक कार्यों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। घर में जमीन संबंधी मामलों पर विवाद हो सकता है। नवम्बर के महीने में कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना बनती है। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में आपके लिए बेहतर है कि अपने अधूरे कार्य को पूरा करें। व्यर्थ की लड़ाई झगड़े से दूर रहे।
PunjabKesari
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें। शनि देव जी के मंदिर में जाकर अपनी भूलों की क्षमा याचना करें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान दें। ससुराल पक्ष से विद्युत उपकरण का लेनदेन ना करें। संतान को अपशब्द ना कहें। बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाएं तथा गीली हुई मिट्टी से मस्तक पर तिलक करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!