आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Jun, 2021 09:53 AM

today s birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन में अनेकों विचार उमड़ते रहते हैं। मूलांक 7 वालों में अस्थिरता का अभाव देखा गया है। ये लोग एक स्थान पर कभी भी टिक कर नहीं रह सकते। इन्हें यात्राएं करना पसंद होता है और वैसे भी इनके जीवन में यात्राएं लगी रहती हैं। इन्हें पढ़ाई हो या नौकरी, बहुत से स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग अपने बारे में दूसरों से कोई बात साझा नहीं करते। अपने मन की बात अपने तक ही सीमित रखते हैं। हालांकि दूसरों की व्यथा जानने और उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं परंतु इन लोगों के मन में क्या चल रहा है, यह पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग सात्विक और धार्मिक होते हैं। इन लोगों में धर्म के प्रति आस्था होती है।

PunjabKesari  birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए बेहतर है। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। जून के महीने में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। जुलाई के महीने में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे परंतु कार्यभार के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सितंबर के महीने में घर में कोई मांगलिक कार्य आयोजन हो सकता है, जिसमें कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। नवंबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। सारे कार्य संपन्न होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में पिता की सलाह से कार्य सफल होंगे। मार्च के महीने में कारोबार और नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। आप ज्योतिष विद्या सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। आपके आसपास के लोग ईर्ष्या के कारण आपको भटकाने की कोशिश करेंगे। मई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे।

PunjabKesari  birthday

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें। 

काले नीले रंग से परहेज करें। 

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। 

ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते मधुर बनाकर रखें। 

काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान दें। 

परनिंदा से परहेज करें। 

केसर का तिलक लगाएं। 

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari  birthday

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!