Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 May, 2020 07:02 AM
आज 26 दिनांक में जन्मे व्यक्तियों का जन्म दिन है, सर्व प्रथम आप सभी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाये | आज 26 तारीख में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जो शनि देव के अधीन है |
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज 26 मई के दिन जन्मे व्यक्तियों का जन्म दिन है, सर्व प्रथम आप सभी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं | आज 26 तारीख में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जो शनि देव के अधीन हैं |
मूलांक 8 वाले व्यक्ति को किसी भी मुकाम पर पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है | ऐसे व्यक्ति स्वभाव से रूखे होते हैं इसलिए इनके दोस्त कम बनते हैं लेकिन यह तीव्र बुद्धि के मालिक, बहुत ही अनुशासन प्रिय और तर्कशील होते हैं|
जुलाई माह में किसी सरकारी काम में समस्या आ सकती है, इसी महीने घर में पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है | इस वर्ष व्यापारी किसी के साथ भागीदारी न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है | लकड़ी या मशीनरी के व्यापार करने से आप को बहुत लाभ मिलेगा | यह साल भावनात्मक और शारीरिक रूप दोनों को ठीक करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण वर्ष है | धन सम्पति के लिए यह साल अच्छा होगा | अगस्त में नया घर खरीदने के योग बनते हैं | दिसम्बर के माह में सेहत का ध्यान रखें विशेषकर आंखों का | आप को अपनी पत्नी से लाभ मिल सकता है, उसकी बात सुनकर ही कोई नया काम शुरू करना चाहिए |
उपाय- शनि देव की आराधना करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें, जरूरतमंदों को दान दें, किसी से झूठ न बोलें |
आप के लिए शुभ दिन – बुधवार, शुक्रवार और शनिवार
आचार्य लोकेश धमीजा
www.goas.org.in