Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Jun, 2020 07:51 AM
आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 जून को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 है, जिन के स्वामी बुद्ध देव हैं। मूलांक 5 का
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 जून को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 है, जिन के स्वामी बुद्ध देव हैं। मूलांक 5 का संबंध बुद्धि से है। ये जातक मेहनत की जगह दिमाग का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।
इस वर्ष आप अपनी इच्छाओं की स्वतंत्रता चाहेंगे। यह वर्ष सम्मिलित रुप से परिवारजनों व जिनसे आप प्रेम करते हैं, उनके बारे में सोचने का है। जून का महीना विद्यार्थियों के लिए अच्छा है, आलस्य त्याग कर मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। जुलाई के महीने में अधिरता बढ़ेगी परन्तु कोई नया कार्य आरंभ न करें। अपने ज्ञान को अहंकार का रूप न लेने दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, त्वचा, नाक या गले से सम्बंधित कोई विकार उत्पन्न हो सकता है। अगस्त व सितम्बर का महीना प्रेम सम्बन्धों के लिए अच्छा है, जीवनसाथी के साथ समझदारी व तालमेल बढ़ेगा। रिश्तों को लंबे समय तक निभाने की कला आपको सीखनी होगी। नवम्बर के महीने में कोई दुर्घटना होने की आशंका है। दिसम्बर के महीने में पहले से रुके कुछ काम पूरे होंगे। वर्ष 2021 के जनवरी माह के अंत में चीज़ें कुछ व्यवस्थित नज़र आने लगेंगी। अप्रैल के महीने में कोई नया काम शुरू किया जा सकता है, घर के बडों की सलाह लेकर शुरुआत करें। मई के महीने में कुछ चिंताओं के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। माता पक्ष से परेशनी की आशंका है। कुल मिलाकर यह वर्ष व्यापारियों के लिए मिला-जुला असर देगा।
उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
किसी नए काम की शुरुआत से पहले दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कन्याओं को यथासम्भव भोजन करवाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट - www.goas.org.in