Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Jun, 2020 07:01 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक व्यापार की ओर आकर्षित होते हैं, विशेषकर शीघ्र
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक व्यापार की ओर आकर्षित होते हैं, विशेषकर शीघ्र लाभ प्राप्त करने वाले वाले व्यापार की ओर। ऐसे जातक बहुत ही जल्दबाज़ होते हैं। हर काम जल्दी निपटाना इनको पसंद है। ज्यादा देर तक किसी बात पर चिंता, शोक नहीं करते और किसी की बुराई को जल्दी भूल जाते हैं। जल्दी क्षमा कर देना इनका स्वभाव है।
यह वर्ष परिवर्तन का है। वह किसी भी प्रकार का हो सकता है जैसे नौकरी में परिवर्तन या स्थान परिवर्तन। यह वर्ष आप अपने कौशल के विकास में लगाएंगे। जुलाई का महीना आध्यात्मिक कार्यों में रहेगा। पीछे से चली आ रही समस्यओं से मुक्ति मिलेगी। नवम्बर और जनवरी महीने में आलस्य घेरे रखेगा। असमय किसी की मदद को जाना पड़ सकता है। सितम्बर महीना खर्चों से भरा रहेगा। घर के लिए कुछ साज-सज्जा का सामान ख़रीदने जा सकते हैं। दिसम्बर या मार्च के महीने में गले के रोग की समस्या हो सकती है। अपने जिद्दी स्वाभाव को छोड़ने का सही समय है। अप्रैल के महीने में सरकारी कार्यों में सफ़लता मिलेगी। अगले वर्ष मई के महीने में किसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटी कन्याओं को यथा सामर्थ्य भोजन करवाएं।
हरे रंग का प्रयोग करें।
गाय को हरा चारा दें।
पक्षियों को दाना डालें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in