आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले धार्मिक होने के साथ-साथ परिवर्तनशील
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले धार्मिक होने के साथ-साथ परिवर्तनशील विचारधारा रखने वाले होते हैं। ये लोग कभी भी विचार शून्य नहीं होते। मूलांक 7 वाले जातक कभी शांतचित्त नहीं बैठ सकते। ये लोग हमेशा किसी न किसी उधेड़बुन में लगे ही रहते हैं। इन्हें यात्राएं पसन्द होती हैं व इनके जीवन में यात्राएं बनी भी रहती हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष उन जातकों के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस वर्ष पहले से चले आ रहे कार्यों को पूरा करना अनिवार्य है। अपनी परियोजनाओं का पुनः आंकलन करें व चीजों को समय से पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। जुलाई के समय को थोड़ा सावधानी से बिताने की आवश्यकता है। कोई गलती नुकसानदेह साबित हो सकती है। अगस्त का महीना संघर्षमय बितेगा। सितम्बर माह में आप अंतर्मन की शक्ति को महसूस करेंगे। साहस व दृढ़ संकल्प से कार्यों को पूरा करें। अक्टूबर के महीने का समय शुभ है। घर के बड़ों की सलाह से किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। पिता का साथ लाभदायक रहेगा। नौकरी के लिए आवेदन भेजा जा सकता है। नवम्बर के महीने में व्यापार में साझेदारी के लिए विचार किया जा सकता है। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखे का सबब बन सकता है। दिसम्बर का महीना शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे।
वर्ष 2021 भी आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है। जनवरी के समय में सरकारी लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। मार्च का महीना व्यापार विस्तार के लिए विचारणीय है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल के माह में प्रॉपर्टी को लेकर किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में केवल बल व क्रोध से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अतः बुद्धि का सामंजस्य भी अनिवार्य है। मां-बेटी के बीच के संबंध अच्छे रहेंगे। जून का समय कारोबार के लिए अनुकूल है। खर्चों की अधिकता पर अंकुश रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी जरूरतमंद को कम्बल दान करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
कानों में सोना धारण करें।
यथासम्भव चांदी के पात्र में पानी पिएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

स्कंद षष्ठी: इन राशियों की लाइफ से हर कठिनाई होगी दूर
NEXT STORY