Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Jul, 2020 07:05 AM
आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है। जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक प्रायः एक सुदृढ़ व सुगठित शरीर वाले होते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है। जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक प्रायः एक सुदृढ़ व सुगठित शरीर वाले होते हैं। इन लोगों में साहस व ऊर्जा का स्तर अधिक होता है। मूलांक 9 वाले जातकों में समाज व जरूरतमंद लोगों के प्रति सेवा का भाव होता है। प्राथमिक रूप से न सही परन्तु ये लोग ज्यादातर किसी एन. जी.ओ या समाजसेवा संगठन से जुड़े रहते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष रिश्तों के प्रति उनकी संवेदनशीलता बढ़ेगी। इस वर्ष जरूरी है कि दूसरों की आवश्यकताओं व भावनाओं को भी समझा जाए। अगस्त के महीने का समय शुभ है। आप कहीं न कहीं मानसिक तौर पर कुछ राहत महसूस करेंगे। सरकारी कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। अक्टूबर का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। पिता की अवहेलना न करें। नवम्बर के माह का समय कुछ संघर्षपूर्ण रहेगा। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत निर्णय न लें। दिसम्बर के समय में विवेक से काम लेने की आवश्यकता है।
वर्ष 2021 में जनवरी के महीने का समय अच्छा है। उत्तम शिक्षा प्राप्ति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। कार्यों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। मार्च व अप्रैल का समय प्रेम सम्बन्धों के लिए शुभ है। घर में कोई वाहन खरीदा जा सकता है। मई के महीने का समय गलतियों से सीख लेने का है। इस समय आपके जीवन में मूलरूप से किसी परिवर्तन की संभावना भी बनती है। हालांकि आने वाले कुछ समय में चीज़े व्यवस्थित होने लगेंगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासम्भव चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
माता का आशीर्वाद लें।
परनिंदा से बचें।
घर में किसी प्रकार का खराब विद्युत उपकरण न रखें।
भाईयों से मतभेद व लड़ाई-झगड़ा न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in