Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Aug, 2020 07:08 AM
आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के ज्ञान का क्षेत्र मुख्यतः विस्तृत होता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के ज्ञान का क्षेत्र मुख्यतः विस्तृत होता है। ये लोग बहुत ही प्रतिभाशाली व दक्ष होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों को सलाह देने के लिए तैयार रहते हैं। इनकी सोच सकारात्मक व स्वभाव सात्विक होता है। ये लोग घर व समाज की मर्यादाओं का सम्मान करते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपका ध्यान अपने परिवार के इर्दगिर्द घूमता रहेगा। आपको दाम्पत्य जीवन में कुछ सम-विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त व सितम्बर का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। विवाह उपरांत भाग्योदय के योग बनते हैं। हालांकि पिता की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के माह में यात्राओं के योग बनते हैं। धन व आय में वृद्धि होगी। मन को अकारण ही कोई चिंता घेरे रहेगी। नवम्बर के समय में माता की सेहत का ख्याल रखें। कार्यों में जल्दबाजी काम बिगाड़ सकती है। दिसम्बर के माह का समय उत्तम है। किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता में विजय प्राप्ति के योग बनते हैं। कार्य कम मेहनत से सफल होंगे। भाइयों का साथ शुभफलप्रदायी साबित होगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है।
वर्ष 2021 के शुरुआत में चीज़ें कुछ अस्त व्यस्त महसूस होंगी परन्तु मार्च के अंत तक परिस्थितियों में सुधार आएगा। अप्रैल के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत पर विचार किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। मई के समय में आप खुशमिजाज़ रहेंगे। जून के महीने में संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। हालांकि जुलाई का समय सावधानी से बिताएं। घर में किसी बड़े-बुजुर्ग को गले व सांस संबंधी दिक्कत हो सकती है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए भाइयों के साथ लड़ाई-झगड़ा न करें।
भाइयों को खाने पर आमंत्रित करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
परनिन्दा से बचें।
किसी जरूरतमंद को कम्बल दान दें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in