आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Aug, 2020 08:30 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान व व्यवहार कुशल होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान व व्यवहार कुशल होते हैं। जिसके कारण ये लोग स्वयं को किसी भी परिस्थिति के अनुसार ढाल लेते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है, जिसके कारण इनके दोस्त जल्दी बन जाते हैं परन्तु इन लोगों की ज्यादा गहरी मित्रता किसी से कुछ खास नहीं बनती। ये लोग पढ़ाई व अध्ययन के साथ साथ कला के क्षेत्र में भी दक्ष होते हैं। मूलांक 5 वाले मोलभाव व हिसाब के पक्के होते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है उन्हें इस वर्ष स्वयं को मजबूत करना होगा। इस साल कार्यभार के साथ साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आपको सामने से आकर चीज़ों को सम्भालना होगा। एक अच्छे नेता के गुण हैं कि वह सबको साथ लेकर चले। अगस्त के महीने में स्थान परिवर्तन व यात्राएं सम्भव हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सितम्बर के माह में आपका ध्यान भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षित रहेगा। खर्चे अधिक होंगे। अक्टूबर के माह में सेना या पुलिस विभाग में भर्ती के इच्छुक जातकों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। नवम्बर का समय कारोबार व व्यवसाय की दृष्टि से शुभ है। स्वभाव में अहं को स्थान न दें। हालांकि दिसम्बर के समय में भागदौड़ बढ़ सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति के योग बनते हैं। कार्यों में जल्दबाज़ी न करें। 

वर्ष 2021 में जमीन-जायदाद सम्बन्धी कोई बात हो सकती है। घर में मेहमानों का आना-जाना हो सकता है। फरवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ मन मुटाव होने की सम्भावना है। अप्रैल के महीने में घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें। सांस से सम्बंधित कोई रोग उत्पन्न हो सकता है। हालांकि कारोबार व शिक्षा की दृष्टि से समय शुभ है। मई व जून का समय सावधानी से बिताएं। कार्यों में अकारण ही विलम्ब व हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी प्रकार की अनैतिकता को न अपनाएं। जुलाई के माह में समय परिवार के साथ बितेगा। समय का सदुपयोग करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी को उपहार दें।

मंदिर में दही दान दें। 

पीपल वृक्ष पर जल दें व गिली मिट्टी से तिलक करें। 

काले चने का दान करें। 

पक्षियों को हरे मूंग की दाल का दाना डालें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!