Edited By Jyoti,Updated: 23 Aug, 2020 10:54 AM
Today''s Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 23 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 23 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातकों में अनोखी तार्किक शक्ति होती है। ये जहाँ रहते हैं उन लोगो के साथ उन परिस्थितियों के साथ सामंजस्य स्थापित करना अच्छे से जानते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के रोजमर्रा के कार्यों में भी रचनात्मकता देखने को मिलती है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी होती है। मूलांक 5 वालों का रुझान नौकरी की जगह स्वयं के व्यापार और व्यवसाय की तरफ ज्यादा रहता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है उन्हें इस वर्ष चाहिए कि अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाएं। आपके स्वभाव में हठ को जगह न दें। सितम्बर के महीने में आपका रुझान भौतिक सुख सुविधाओं की और ज्यादा रहेगा। खर्चे अधिक होंगे। अक्टूबर के माह में आपको चाहिए कि भाइयों से वाद विवाद न करें। गुस्से पर काबू रखें। नवम्बर का महीना कारोबार के लिए शुभ है।
हालांकि की कार्यस्थल पर कर्मचारियों से कोई मतभेद हो सकता है। वर्ष 2021 की शुरुआत में आपको साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यायाम से लाभ होगा। फरवरी के माह किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। घर के बड़ों की सलाह लेकर आगे बढें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वभाव में सौम्यता बनाएं रखें। अप्रैल का महीना विद्यार्थियों के लिए शुभ है। मन लगाकर अध्ययन करें, उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मई के महीने में कार्यों में सफलता संघर्षों से मिलेगी। विलंब व अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी अनैतिक कार्य से दूर रहें। व्यर्थ के लड़ाई झगड़े में न फंसे। जून जुलाई के समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के माह में आपका रुझान ज्योतिष विद्या की ओर होगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनिदेव जी की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यथासम्भव कन्याओं को भोजन करवाएं। काली उड़द की दाल का दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in