आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Aug, 2020 08:49 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन्हें लोगों से ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं होता। इनके मित्र भी कम होते हैं पर जिनके साथ मित्रता करते हैं उनके साथ पूरे मन से निभाते हैं। ये लोग अपने पक्ष को लेकर ईमानदार होते हैं और दूसरे लोगों से भी इन्हें झूठ व छलावा पसंद नहीं आता। प्रायः इन लोगों का घर-परिवार में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद रहता है परन्तु इसके साथ-साथ ये लोग रिश्तों का आदर करना जानते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है वो लोग इस वर्ष प्रत्येक कार्य को सोच-समझकर करें। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी हानि का सबब बन सकती है। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। इस वर्ष नकदी धन की कमी महसूस हो सकती है। सितम्बर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। माता पक्ष की ओर से मन परेशान रह सकता है। अक्टूबर का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ है। शिक्षा प्राप्ति के अच्छे योग बनते हैं। एकाग्रता के साथ अध्ययन करें, उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। नवम्बर के माह में संघर्ष व मेहनत बढ़ सकती है। उम्मीदों के अनुसार फल प्राप्ति कम ही होगी। दिसम्बर के महीने में व्यावसायिक स्तर पर परिस्थितियां कुछ ठीक होने की संभावना है।

वर्ष 2021 की शुरुआत भी शुभ फलप्रदायी रहेगी। मेहनत के अच्छे परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। कार्य विस्तार पर विचार किया जा सकता है। फरवरी के महीने में काम की अधिकता बनी रहेगी। मार्च का समय अपने कारोबार के प्रचार-प्रसार के लिए शुभ है। लेखन कार्य में सफलता के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मई के महीने में चीज़े पहले से कुछ अस्त-व्यस्त महसूस होंगी। जून के माह में आपका मन भौतिक सुखों की और आकर्षित रहेगा। आप इन सब बातों में उलझकर अपने कामों को नजरअंदाज करने लगें ऐसी सम्भावना बनती है, जबकि आपको चाहिए कि जुलाई के माह में अधूरे कामों को पूरा किया जाए। परिस्थितियां हालांकि प्रतिकूल प्रतीत हों परन्तु आपको अपनी इच्छाशक्ति से ही कार्यों को पूर्णविराम देना होगा। अगस्त के माह में कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है, समय पर चिकित्सक से सलाह लें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

गायत्री मंत्र का जाप करें यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पिएं।

पीपल वृक्ष को जल दें। घर के बड़ों की अवहेलना न करें।

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

शनिदेव जी की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कोई चमड़े से बनी वस्तु उपहार स्वरूप न लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!