Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Sep, 2020 06:20 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवनकाल में मान-सम्मान व यश को
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवनकाल में मान-सम्मान व यश को प्राप्त करते हैं। ये लोग आपनी ही सोच के अनुसार चलना पसंद करते हैं। इनमें एक अच्छे नेता बनने के गुण होते हैं। जिसके चलते इन लोगों को प्रायः समूह के नेतृत्व का कार्यभार ही मिलता है। ये लोग अच्छे राजनीतिज्ञ व प्रबंधक भी होते हैं। ये लोग अपने फैसले पर अटल रहते हैं। इनके विचारों से एक अच्छे निर्णायक के गुण पता चलते हैं।
मूलांक 1 वाले जातक किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। इन लोगों का स्वाभिमान कब अभिमान में बदल जाता है ये लोग जान ही नहीं पाते, जिसके कारण बहुत बार दुष्परिणामों को झेलना पड़ता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभफलों को देने वाला रहेगा। आपको इस साल कुछ बदलाव जीवन में देखने को मिलेंगे। अक्टूबर के माह में कार्य अधिकता के कारण जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कुछ योजनाएं स्थगित हो सकती हैं। नवम्बर के माह में कारोबार के सिलसिले में यात्राओं के योग बनते हैं। दिसम्बर के माह में आपके स्वभाव में हठ की वृद्धि हो सकती है। सम्भव है आप कुछ फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं।
वर्ष 2021 की शुरुआत युवाओं के लिए विवाह के योग प्रशस्त करती है। विवाह के लिए आए प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। फरवरी के माह में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। छोटी बहन के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। मार्च के महीने में मन अकारण ही परेशान रहेगा। अप्रैल के समय में आप सामाजिक कार्यों के साथ जुड़ सकते हैं। संतान की ओर से कोई चिंता आपको घेरे रहेगी। मई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है। जून के महीने में आप मनोबल की दृष्टि से कमजोर महसूस करेंगे। जुलाई के माह में अति शुभ योग का निर्माण होता है। शिक्षा या अन्य किसी प्रकार की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता प्राप्त होगी। अगस्त व सितम्बर का समय सतर्कता से बिताएं। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, हालांकि वांछनीय परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर के बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
गले में पीला धागा पहनें।
काली उड़द की दाल का दान करें।
चमड़े की वस्तु न खरीदें।
बुधवार को दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in