आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Oct, 2020 06:26 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शारीरिक गठन प्रायः अच्छा होता है।

 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शारीरिक गठन प्रायः अच्छा होता है। ये लोग बचपन से ही शारीरिक व्यायाम व खेलकूद आदि क्रियाओं में अधिक रुचिकर रहते हैं। ये लोग साहसी व स्वभाव से निडर होते हैं। इसी स्वभाव के कारण इन लोगों के लड़ाई-झगड़े अधिक होते हैं।
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

मूलांक 9 वाले जातक व्यवहार से थोड़े गुस्से वाले होते हैं। हालांकि ये लोग बिना किसी कारण के किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। इन लोगों की शिक्षा औसतन अच्छी रहती है। ये लोग खेलकूद के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक समाज कल्याण की भावना भी रखते हैं। इन्हें बहुत बार एन. जी.ओ, समाज कल्याण इकाइयों, ट्रस्ट आदि में कार्यरत पाया जाता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष उनके लिए बहुत से महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आया है। इस साल आपके सामने जीवन के नए आयामों का विस्तार होगा। अक्टूबर का महीना घर-परिवार के साथ खुशनुमा बीतेगा। घर में माहौल अच्छा बना रहेगा। पिता की सेहत का ख्याल रखें। नवम्बर का समय कारोबार व व्यवसाय की दृष्टि से शुभ है। दिसम्बर का समय थोड़ी सावधानी से व्यतीत करें। आप स्वयं के साथ भी एक विरोधाभास में उलझ सकते हैं।

वर्ष 2021 के शुरुआत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। फरवरी के माह में स्थान परिवर्तन के योग बनते हैं। मन कुछ अशांत महसूस करेगा। मार्च के महीने में जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने से बचें। अप्रैल के माह में आप किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सन्तान पक्ष की ओर से मन चिंतित रहेगा। हालांकि मई के माह का समय अनुकूल है। परिस्थितियों में पहले से सुधार आएगा। घर के बड़ों की सलाह से किसी नए कार्य की शुरुआत पर विचार किया जा सकता है। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ है। पढ़ाई में मन लगेगा। प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। अगस्त के माह का समय सतर्कता से बिताएं। किसी प्रकार के लाभ के लिए कोई अनैतिक या शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं। सितम्बर के महीने में संचार माध्यम से लाभप्राप्ति के योग बनते हैं।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल वृक्ष को जल दें।

केसर का तिलक करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

नीले व काले रंग का परहेज करें।

पक्षियों को मूंग दाल का दाना डालें।

कन्या को भोजन करवाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!