आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चतुर व व्यवहार कुशल होते हैं।
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चतुर व व्यवहार कुशल होते हैं। ये लोग समाज की मान्यताओं व परम्पराओं को नहीं मानते। ये हमेशा एक नई विचारधारा का अनुसरण करते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहे तो ये शोध के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की सोच समाज से अलग ही दिशा में अग्रसर होती है। ये लोग पुरानी सोच को बदलने के लिए समाज में मुख्यतः एक क्रांति के रूप में कार्यरत रहते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष उन्हें चाहिए कि अपने अधूरे कार्यों को समापन का रूप दें ताकि आगे एक नई शुरुआत करके समय का सदुपयोग किया जा सके। अक्टूबर के माह में पिता की सहायता से कार्य में सफलता मिलेगी। नवम्बर के माह में आपके मनोबल में वृद्धि होगी। व्यापार के लेन-देन में सतर्कता बरतें। दिसम्बर का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आप किसी विदेशी शैली को सीखने की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
वर्ष 2021 की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप किसी नए कार्य पर विचार कर सकते हैं। ऑफिस में किसी उच्च अधिकारी के साथ बहस हो सकती है। संयम से कम लें। मार्च के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। आप शोध के क्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं। घर में किसी को सांस सम्बंधी विकार उत्पन्न हो सकता है। मई के माह में कोई भी कार्य सावधानी से करें, विशेषकर व्यापारी हिसाब किताब। अकारण ही पुलिस विभाग के सम्पर्क में आना पड़ सकता है। जून का महीना विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। सरकारी काम बन सकते हैं। अगस्त के महीने का समय सतर्कता से बिताएं। कार्यभार बढ़ने के कारण भागदौड़ लगी रहेगी। सितम्बर के माह में आपको साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से मन चिंतित हो सकता है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सुबह शहद खा कर काम पर जाएं।
किसी जरूरतमंद को भोजन करवाकर मीठा भी बांटें।
काले-नीले रंग का परहेज़ करें।
पीपल वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
काली उड़द की दाल का दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in
आज का राशिफल 13 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
NEXT STORY